बलात्कार की अजीब खबर..शपथ देकर एसईसीएल कर्मचारी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म…फिर शादी से इंकार..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने बलात्कार पोक्सो एक्ट के आरोपी को शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी की लिखित शर्त पर शारीरिक सम्बन्ध बनाया। और बाद में मुकर गया। पीडिता ने मामले की शिकायत सरकन्डा में की। आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
 
                 19 साल की लड़की से शपथ पत्र के साथ शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने के आरोपी को सरकन्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम विशाल संग्राम है। आरोपी एसईसीएल में चपरासी के पद पर नियुक्त है। सरकन्डा पुलिस के अनुसार आरोपी तीसन साल तक दैहिक शोषण किया। लड़की ने जब दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।
 
                          सरकन्डा पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार एसईसीएल में चपरासी के पाद पर कार्य करने वाले तीस साल के विशाल संग्राम ने तीन साल तक पीड़ित लड़की से साल 2019 से शारीरिक सम्बन्ध बनाया। लड़की की उम्र 19 साल है। लड़की ने थाना पहुंचकर बताया कि विशाल संग्राम ने सम्बन्ध बनाने से पहले एक शपथ पत्र भी लिखा है। अपने शपथ पत्र में आरोपी ने शादी करने का वादा किया।लेकिन उसने शपथ पत्र के खिलाफ जाकर अब शादी से इंकार कर दिया है।
 
         लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विशाल संग्राम को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान आरोप को कबूल भी किया है। परिवेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित तीन साल पहले नाबालिग थी। इसलिए बलात्कार की धारा के अलावा पोक्सो एक्ट का भी अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।
 
                  आरोपी के धरपकड़ में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के अलावा उप निरीक्षक मनोज पटेल,महिला आरक्षक सुनीता अजगल्ले, पेट्रोलिंग आरक्षक की अहम भूमिका रही है। 
 
close