एटीएम से छेड़छाड़ करते युवक गिरफ्तार..ईगल टीम ने दबोचा..औजार से खोल रहा था sbi का मशीन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- सिविल लाइन थाना ईगल पुलिस की सजगता से एटीएम से नगद चोरी की वारदात से पहले ही आरोपी को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम देवेन्द्र उपाध्याय है।
 
              सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान सिविल लाइन ईगल टीम ने एटीएम से नगद चोरी की फिराक एटीएम बूथ से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गैय़ पकड़े गए संदिग्ध का नाम देवेन्द्र उपाध्याय है।
 
                 पुलिस के अनुसार अग्रसेन चौक स्थित एसबीआई एटीएम बूथ में एक युवक को रात्रि गश्त कर रही टीम ने एटीएम से छेडछाड करता देखा। युवक की हरकत संदिग्‍ध लगने पर डायल 112 का कर्मचारी एटीएम बूथ के अन्दर गया।
 
                 पुलिस कर्मचारी ने बूथ के अन्दर घुसे संदिग्ध युवक के हाथ में खिला और अन्य औजार को देखा। और संदिग्ध युवक औजार की सहयता से एटीएम को खोलने का प्रयास कर रहा था।
 
               सिविल लाइन ईगल वन ने तत्काल एटीएम से छेडछाड करने वाले आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ने अपना नाम देवेन्‍द्र उपाध्‍याय निवासी यातायात नगर होना बताया।
close