विश्व हिन्दू परिषद संगठन में फेरबदल..कई चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी.ऋषि को बजरंग दल की कमान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- विश्व हिन्दु परिषद प्रांत समिति की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए संगठन में भारी फेरबदल किया है। रायपुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे  प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा ने उपस्थित लोगों को इस दौरान संबोधित किया। साथ ही कामकाज को लेकर चिंता जाहिर करते हुए सख्त निर्देश दिया कि संगठन को ना केवल मजबूर करना है। बल्कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लक्ष्य हासिल करने के लिए पुरजोर मेहनत भी करना है।
 
             रायपुर स्थित कार्यालय में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा ने किया। बैठक के दौरान तिवारी ने संगठन के काम काज को लेकर बहुत अधिक उत्साह नहीं दिखाया। बल्कि सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि संगठन को मजबूत बनाना है। साथ ही संगठन से जुड़े सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष लोगों को ग्राउन्ड जीरो पर बेहतर परिणाम देना होगा।
 
                 इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से प्रखंड और खंड स्तर पर समिति निर्माण करने को कहा। उन्होने कहा कि सभी को प्रवास की जिम्मेदारी को ईमानदारी से करना होगा।
 
         विश्व हिन्दू परिषद प्रचार प्रसार सह प्रमुख के हवाले से प्रांत मंत्री विभूति भूषण ने बैठक संगठन से नए लोगों को संगठन की गतिविधियों को जानकारी दी गयी। सभी को काम काज को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। संघटन को मजबूत और बेहतर दिशा दिए जाने को लेकर जरूरी फेरबदल किया गया है
 
              जितेन्द्र चौबे ने बताया कि बड़े पदाधिकारियों के निर्देश पर संगठन में नए और जूझारू चेहरों को स्थान दिया गया है। बजरंग दल के प्रांत संयोजक रतन यादव को प्रांत कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। रतन यादव के स्थान पर ऋषि मिश्रा को बजरंग दल में प्रांत संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी तरह मातृशक्ति विंग की प्रांत संयोजिका मनीता पैपुरा को मातृशक्ति सत्संग प्रमुख बनाया गया है।
 
                    इसके अलावा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख जितेन्द्र चौबे प्रांत सह प्रचार प्रसार प्रमुख 
की जिम्मेदारी दी गयी है। रंजिता दास को प्रांत दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका से हटाकर  प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी  की कमान दी गयी है। योगेश तारक को रायपुर सह कार्यालय प्रमुख बनाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close