प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने की आत्महत्या.. दहेज में मांगा मोटरसायकल..पति समेत 5 गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कोटा पुलिस ने दहेज के नाम पर महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले परिवार के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोग विवाहिता को  मोटरसाइकिल नहीं मिलने को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर  नवविवाहिता ने मिट्टी तेल छिड़ककर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया।
 
              एडिश्नल एसपी रोहित झा के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने कार्रवाई कर नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के जुर्म में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
            रोहित झा के अनुसार 8 जून 2022 को ग्राम करगीकला सरपंच के माध्यम से जानकारी मिली कि ग्राम के नोहर साहू की नवविवाहिता पत्नी घर में आग में जल गयी है। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि नोहर साहू की पत्नी नागिता उर्फ श्वेता साहू की आग से जलकर मृत्यु हो चुकी है। 
 
             पुलिस ने मौके से मिट्टी तेल, माचिस को बरामद किया। मर्ग कामय कर पंचनामा कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जांच दौरान जानकारी मिली कि मृतिका नगीता उर्फ श्वेता साहू  उम्र 24 साल को ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल को लेकर प्रताड़ित करते थे। 
 
                       तंग आकर श्वेता ने  मिट्टीतेल  छिड़क कर माचिस घिस दिया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतिका के पति नोहर कुमार साहू ,श्वसुर लेधरुराम,सास  सातीन बाई , मनोहर साहू , माया साहू को को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। आरक्षक 10 आरक्षकों का रेंज स्तरीय स्थानांतरण किया है। देखें सूची…

Join Our WhatsApp Group Join Now
close