Saptahik Rashifal :इन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी, जानिए साप्ताहिक राशिफल और उपाय

Shri Mi
15 Min Read

Saptahik Rashifal, 7 August-13August- 2023-Ka Saptahik Rashifal- हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

Saptahik Rashifal /मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल–इस सप्ताह यह सप्ताह आपके लिए कई रूपों में अच्छा रहने वाला है। दांपत्य में मधुर माहौल मिल सकता है। किसी मित्र को उधार में दी हुई राशि प्राप्त हो सकती है। लोग आपके आकर्षक व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढेगी जिसमें आप परिवार सहित किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मुद्दे पर भाई-बहनों से विवाद संभव है। आमदनी खर्चों के मुकाबले कम रहेगी। आप गलत संगति से बचने की कोशिश करें। आफिस में कोई आपको आकर्षित कर सकता है और आप भी उसकी तरफ खींच सकते हैं। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो कामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी।आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी,नौकरी में बदलाव के लिए यह अच्छा वक्त रहेगा, और नौकरी बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप को मौसमी बीमारियां घेर सकती हैं सावधान रहें, खान पान का ध्यान रखें।

साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल–इस सप्ताह आपको आर्थिक मोर्चे पर सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। किसी समान विचार वाले व्यक्ति के साथ वक्त गुजारना संतोषजनक रहने की संभावना है। यदि आप कहीं घूमने जाने की इच्छा रखते हैं, तो इससे अच्छा समय कोई और नहीं हो सकता है। प्रेम के मोर्चे पर जो लोग सूनापन महसूस करते हैं, प्यार में रंग लाने के लिए वे कुछ रोमांचक योजना बना सकते हैं। स्वयं के काम से समय निकालकर परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताना संभव नहीं होगा। सामाजिक स्तर पर आप पंसदीदा लोगों से मिलकर तनाव रहित महसूस करेंगे और मांगलिक कार्यों का आनंद लेंगे। परिवार में शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में शुभता रहेगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस मे फायदा होने के योग हैं। नौकरी में थोड़ा तनाव भी हो सकता है। पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगेगा। बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने के संकेत हैं।Saptahik Rashifal

साप्ताहिक उपाय:मंगलवार के दिन अपने घर से दूर अनार का पौधा लगाएँ।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल– इस सप्ताह शुभ समाचार मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में धन का अपव्यय होगा। सप्ताह लाभकारी रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। पराक्रम-प्रतिष्ठा बढेगी। राजनीति में लाभ होगा। अधिकारियों से कार्य का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। दाम्पत्य में मधुरता होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको बड़े फैसले लेने से बचना होगा। कर्जा भी लेने से बचें। इस सप्ताह आपकी सेविंग में से पैसा खर्चा होने के योग हैं। इनकम में भी कमी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कठिन काम मिल सकता है। अधिकारियों से बहस न करें। आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। इस सप्ताह प्रेम संबंधों में चल रहे असंतोष का मामला खुलकर सामने आ सकता है। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स कैम्पस सिलेक्शन में सफल हो सकते हैं। आप अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए कसरत और योग पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

साप्ताहिक उपाय: सोमवार के दिन नाग आँक का पौधा लगाएँ।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल–इस सप्ताह आपके लिए यह एक लाभदायक सप्ताह है जहां अच्छा अवसर आपके लिए इंतजार कर रहा है। मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश कर सकता है। इस सप्ताह आपके पूर्व प्रयासों से लाभ का संकेत मिल रहा है। लालच की प्रवृत्ति आपको नुकसान में न धकेले, इसका ध्यान रखें। आप जिस काम में बहुत दिन से जुड़े हुए हैं वह काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है बस आपको अपनी मेहनत आखरी और तक कायम रखना चाहिए। आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। विचारों में उग्रता और अधिकार की भावना बढे़गी।प्रेमिका से संबंध और अच्छी स्थिति में बने रहेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे।सेहत में कमजोरी की स्थिति उभरने से परेशान होगे।Saptahik Rashifal

साप्ताहिक उपाय:बुधवार के दिन नाग केसर का पौधा लगाएँ।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल– इस सप्ताह इस सप्ताह सितारे आपके पक्ष में है। आशा का दामन न छोड़ें। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अगर आप इस सप्ताह कोई काम शुरु करने जा रहे हैं तो लोन की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। आपकी धार्मिक कार्यों में आस्था रहेगी। राजकीय सहयोग मिल सकता है। चिंता और तनाव दोनों बने रहने की संभावना है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। परिवार के किसी विवाद में आप खुद सीधे ना पड़ें। इस मामले में भाई-बुंधओं और बड़ों की राय से आगे बढ़ें। संतान संबंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ेगा।इस सप्ताह विवाहितों को अपने दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना कर चलना होगा। आपका जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। निवेश करते समय सावधानी रखनी होगी। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। सेहत के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है। पेट खराब भी हो सकता है, मानसिक तनाव रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:कुत्तों को रोज़ाना खाना खिलाएँ।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल– इस सप्ताह आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम-बढे़गा। कार्य सफलता से आपका उत्साह बढे़गा। आने वाले सप्ताह में मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। आप भावना में बहकर किसी धूर्त व्यक्ति की मांग पूरी करने से बच सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको थोड़ी मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है। इस सप्ताह खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा हो सकती है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। मन चलायमान रहेगा। पार्टनर से अचानक कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है। भोजन में लापरवाही न करें। पारिवारिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है।

साप्ताहिक उपाय:माँ सरस्वती की आराधना करें एवं उन्हें पुष्प चढ़ाएँ।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आप बड़ी कुशलता के साथ अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी से धन की प्राप्ति हो सकती है। आध्यात्मिक क्षेत्र में एक नई सोच का जन्म हो सकता है। सरकारी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कोई उपहार मिल सकता है। मान सम्मान बढ़ेगा। कर्ज संबंधी समस्याओं से निपटारा होगा। तनाव दूर होने से कार्यों में गति आएगी। वाहन सुख मिलेगा। संपर्कों के जरिए प्रगति के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा लेकिन धैर्य का दामन थामे रहें। आपकी लव लाइफ एकदम बोरिंग चल रही है इसमें नयापन लाने के लिए आपको कुछ हटकर करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को उनके सहकर्मियों द्वारा सहयोग प्राप्त होगा।सेहत से समझौता न करें वरना किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह नया रोमांस और ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। समय आपके लिए अनुकूल है इसे समझें। छात्रों को सफलता प्राप्ति की सम्भावना है। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होगी। बोलने से पहले विचार जरूर करें। धन की चिंता समाप्त होगी, वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों में चली आ रही अड़चन इस सप्ताह दूर होगी, लेकिन काम का बोझ बढ़ेगा। यात्रा हो सकती है। मानसिक परेशानी कम होगी। इस सप्ताह आपके कार्यों में विलंब होता रहेगा। पैसों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। अपने रिश्तेदारों के माध्यम से बडे कार्य संपादित होगें।प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करनी पड़ेगी। मधुमेह के रोगियों को लाभ होगा।Saptahik Rashifal

साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन गणेशजी की पूजा करें और उन्हें मोदक एवं दुर्व घास चढ़ाएँ।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल–इस सप्ताह कुछ मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति के साथ ही आय में वृद्धि के योग हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में आपका समय बीतेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सुस्ती के साथ होगी मगर बाद में आपका अनुभव काम में सहायक रहते हुए सफलता की नींव रखेगा। आपकी सहनशक्ति भी बढ़ेगी। व्यक्तिगत रूप से आपकी प्रगति होगी। आप दूसरों की मदद करेंगे। किसी के लिए की गई मदद आपके भविष्य के लिए लाभदायी सिद्ध होगी। आपको कुछ कार्यों में निराशा का सामना भी करना पड़ सकता है। विरोधी और दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। पार्टनर की भावनाओं को समझें और उसकी पसंद का गिफ्ट दें। आपके संबंधों में भी मजबूती आ सकती है। बिजनेस में किसी भी तरह की रिस्क न लें। बकाया पैसों की वसूली में परेशानी हो सकती है। सभी बीमारियां दूर होंगी और आपकी सेहत में सुधार होगा मानसिक चिंता एवं तनाव दूर होगा।

साप्ताहिक उपाय:गुरुवार के दिन पीपल का वृक्षारोपण करें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल– इस सप्ताह आपके आर्थिक कार्य सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से आप दूर रहिएगा। कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे इस सप्ताह धन का खर्च हो सकता है। संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। रणनीति से आगे बढने से फायदा हो सकता है। स्वयं के क्रोध पर बहुत ही नियंत्रण रखना होगा। विचारों की गजब की क्षमता का विकास आपको आगे बढने की कामयाबी दिला सकता है। विशेष उत्पाद की और झुकाव बढकर लाभ होगा।लव लाइफ में कोई फैसला लेने में कन्फ्यूजन हो सकता है।सरकारी कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह बेहद अच्छा रहेगा। विदेश से आपको समाचार मिलेंगे।सेहत का ध्यान रखें, मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें।

साप्ताहिक उपाय:बुधवार के दिन तुलसी का पौधा लगाएँ।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-– इस सप्ताह इस सप्ताह आपका आलस्य प्रगति में बाध्य रहेगा। वाद-विवाद करने से बचे। कारोबार मे निवेश करना फायदेमंद रहेगा। अस्वस्थता के बावजूद आपकी लगन तारीफ के लायक है, आप लगातार मेहनत करते रहेंगे, और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारी आपके कामकाज से प्रभावित होकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कार्य का जबरदस्त दबाव होगा। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने का अवसर मिलेगा। किसी अच्छे काम के लिए कुछ दान भी कीजिए।अपने पार्टनर के साथ संयम से रहें। लव लाइफ में प्रेमी के साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें।इस सप्ताह नौकरी करने वाले लोगों की पदोन्नति होगी और तनख्वाह में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। थकान और आलस्य के कारण परेशानी हो सकती है।Saptahik Rashifal

साप्ताहिक उपाय: रविवार के दिन श्वेतार्क का पौधा लगाएँ और उसकी पूजा करें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल– इस सप्ताह आप क्षमता से अधिक काम करेंगे। दांपत्य और व्यवसायिक जीवन के मध्य एक अच्छा तालमेल बैठा सकेंगे। समाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नए वाहन की खरीदारी की भी संभावना है। परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा। ऑफिस में अधिकारी आपकी कार्यशैली और परिश्रम से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरंभ में आत्मविश्वास में कमी होने से आप किसी भी काम हाथ में डालने के बाद उसे पूरा करने को लेकर निश्चिंत नहीं हो सकेंगे। मित्रों और साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा।अविवाहित लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की मदद और प्यार मिलेगा। नौकरीपेशा लोग कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स को ज्यादातर मामलों में सफलता मिल सकती है। पाचन क्रिया से संबंधित कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है।

साप्ताहिक उपाय:शमी वृक्ष की आराधना करें और इसका पौधा लगाएँ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close