School-कड़ाके की ठंड, इस जिले में 6 और 7 जनवरी को स्कूलों में रहेगा अवकाश, आदेश जारी

Shri Mi
2 Min Read

School – विदिशा: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की वजह से लोग घर में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं। बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। तो वही कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने के आदेश भी जारी कर दिए है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते विदिशा में 6 और 7 जनवरी को स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किये है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मध्य प्रदेश में लगातार पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट का दूर जारी है। प्रदेश के 45 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। जिसको देखते हुए विदिशा कलेक्टर ने नर्सरी से 8वीं तक के कक्षाएं में अवकाश घोषित किया है। वही मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 4 दिनों में प्रदेश के कोई जिलों में बारिश होने के साथ साथ तापमान में और भी गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम से आने वाली हवाओं की नमी के कारण हिमालय में बर्फबारी हुई है। इससे मैदानी इलाकों में ठंडी और नमी भरी हवाएं चल रही हैं। तापमान में गिरावट का यही कारण है। हवाओं की स्पीड कम रहने के कारण प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है और सुबह के समय विजिबिलिटी कम है। जिसकी वजह से यातायात भी काफी प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा ठंड का प्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है। जिसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close