नही चलेगी फिरकापरस्ती…युवा नेता जयंत समेत वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बांटा राहुल का संदेश..कहा..पदयात्रा में हाथ के साथ दिल भी मिलाया
कांग्रेस नेताओं ने मचखण्डा में हाथ के साथ दिळ भी मिलाया

बिलासपुर— गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ ही कांग्रेसियों ने हाथ जोड़ो पदयात्रा का भार उठा लिया है। पहले ही दिन चिन्हांकित बूथ स्तर तक पहुंच कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ ही राहुल गांधी का संदेश जनता तक पहुंचाया है। मस्तूरी युवा कांग्रेस नेता जयंत मनहर ने भी घर घर पहुंचकर हाथ मिलाकर राहुल गाधी का संदेश पहुंचाया। प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही युवाओं और बुजुर्गों के साथ महिलाओं से सरकार के कामकाज का फीड बैक लिया।
युवा कांग्रेस नेता जयंत मनहर समेत ब्लाक पर्यवेक्षक विरेन्द्र शर्मा, महुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, दुबे सिंह कश्यप दुर्गा तिवारी,,विजय गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, अक्कू भाई के साथ मस्तूरी हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का शुभारम्भ सीपत ब्लाक के मचखण्डा गांव से किया। सभी कांग्रेसी गांव में स्थित एक-एक घर का दरवाजा खटखटाया। महिला,पुरूष और बुजुर्गों के अलावा युवाओं से हाथ मिलाया। प्रदेश सरकार की रीति नीति को साझा किया। केन्द्र सरकार की करनी और कथनी के बारे में बताया। कांग्रेसियों ने खेल खलिहान पहुंचकर भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी को साझा किया। भाजपा की केन्द्र सरकार की फिरकापरस्ती नीतियों से भी अवगत कराया।
युवा कांग्रेस नेता जयंत मनहर ने बताया कि देश को मुद्दों से भटकाया जा रहा है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश के अमन चैन को सिर्फ वोट बैंक को ध्यान में रखकर बिगाड़ने का काम किया है। एक बार फिर चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के नेता समाज और जातियों के बीच जहर घोलना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से कश्मीर पदयात्रा कर देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। पदयात्रा के दौरान उन्होने ना केवल भाईचारा का संदेश दिया बल्कि भारतीय एकता और अखण्डता की विशेषताओं को याद भी दिलाया। इसी क्रम में राहुल गांधी के संदेश को गांव गांव तक पहुंचाने का प्रयास हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है।
जयंत मनहर ने बताया कि पदयात्रा के दौरान पाया गया कि प्रदेश सरकार की रीति नीति और जनकल्याण कारी योजनाओं का गांव गांव में चर्चा है। लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश की भूपेश सरकार के प्रति लोगों में गहरा लगाव और जुड़ाव है।
पदयात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा कांग्रेस नेता मनोज खरे ,प्रमील दास मानिकपुरी ,उमेश चंद्राकर,रामेश्वर साहू ,फैज अली ,वीरेंद्र लैहर्सन,इदरीश समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया।