Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि कब से हो रही है शुरू? जानिए तिथि, घटस्थापना मुहूर्त

Shri Mi
2 Min Read

Shardiya Navratri 2023/हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है जिसमें चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि के साथ दो गुप्त नवरात्रि शामिल है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है, क्योंकि इन्हें सामान्य लोग भी रह सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती है, जो दशमी तिथि को समाप्त होती है। जानिए इस साल 2023 शारदीय नवरात्रि किस तिथि से होगी शुरू और क्या है इसका महत्व।

शारदीय नवरात्रि 2023 कब से होगी शुरू?
शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ- 14 अक्टूबर को रात 11 बजकर 25 मिनट से शुरू

शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त- 16 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 13 मिनट पर समाप्त
तिथि- उदया तिथि होने के कारण 15 अक्टूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है।

शारदीय नवरात्रि 2023 महत्व

शारदीय नवरात्रि का हिंदू धर्म का विशेष महत्व है। नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। मां दुर्गा की विधिवत पूजा-पाठ और व्रत करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। घर का वातावरण शुद्ध होता है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति, धन-संपदा के साथ हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है।Shardiya Navratri 2023

शारदीय नवरात्रि में 9 दिनों की तिथि

15 अक्टूबर 2023 – पहला दिन, घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा

16 अक्टूबर 2023 – दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
17 अक्टूबर 2023 – तीसरा दिन, मां चन्द्रघंटा की पूजा
18 अक्टूबर 2023 -चौथा दिन, मां कूष्मांडा की पूजा
19 अक्टूबर 2023 – पांचवा दिन, मां स्कंदमाता की पूजा
20 अक्टूबर 2023 – छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा
21 अक्टूबर 2023 – सातवां दिन, मां कालरात्रि की पूजा
22 अक्टूबर 2023 – आठवां दिन, मां सिद्धिदात्री की पूजा
23 अक्टूबर 2023 – नवां दिन, मां महागौरी की पूजा नवरात्रि व्रत पारण
24 अक्टूबर 202- विजयादशमी, दशहरा

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close