Shilpa Shetty : रेड ड्रेस में शिल्पा शेट्टी ने मचाया बवाल, 48 की उम्र में बोल्डनेस ने उड़ाए लोगों के होश

Shri Mi
3 Min Read

Shilpa Shetty/ फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)को हाल ही में गोरेगांव फिल्म सिटी में स्पॉट किया गया है। इस अवसर पर काफी खूबसूरत लग रही थी। वह इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 10 के सेट पर नजर आ रही हैं। उन्होंने अब पैपराजी के आगे पोज किया है। उनकी स्टाइलिश और खूबसूरत ड्रेस फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, उनके टोंड एब्स ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दरअसल, Shilpa Shetty सेट पर लाल कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनकर पहुंची है। उन्होंने मेकअप भी कर रखा है। इसके अलावा, उन्होंने अपने बाल बांध रखे थे। उन्होंने हाई पर्पल हील्स पहन रखी थी।

उनकी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। वह वैनिटी से उतरकर मीडिया के आगे पोज करती नजर आई। उन्होंने स्माइल भी किया। शिल्पा शेट्टी की वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

एक ने लिखा है, “वह बहुत ही खूबसूरत है। उनकी ड्रेस काफी अच्छी हैं।” वहीं कई लोगों ने दिल और आग की इमोजी भी शेयर की है। वह जल्द कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाती नजर आनेवाली है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम रोल निभाए है। देखें ये वीडियो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


हाल ही में, शिल्पा शेट्टी 48 साल की गई है। हालांकि, वह काफी फिट है। वह हाल ही में वेकेशन मनाने गई थी। उन्होंने स्विम सूट पहनकर स्विमिंग पूल के पास खड़े होकर पोज भी किया था। उनकी वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए थे। शिल्पा शेट्टी जल्द इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आने वाली हैं।

यह उनका वेब सीरीज डेब्यू भी होगा। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इसके अलावा वह कन्नड़ फिल्म केडी में भी नजर आएंगी। वह इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 में किरण खेर और बादशाह के साथ नजर आने वाली है। इसके पहले भी उन्होंने कई शो को जज किया है। वह एक अच्छी डांसर भी मानी जाती है। उनकी वीडियो काफी वायरल होती है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close