Shukra Rashi Parivartan: शुक्र गोचर से बदल जाएगी इन राशिवालों की किस्मत, धन आगमन के मार्ग खुलेंगे

Shri Mi
2 Min Read

Shukra Rashi Parivartan, Shukra Rashi Parivartan 2023 October: अक्टूबर का महीना कुछ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने में एक ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या, कर्क व वृश्चिक राशि वालों की लाइफ बदल सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Shukra Gochar 2023 October: अक्टूबर के पहले सप्ताह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे है। सुख-संपदा, वैभव व ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह भी राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव 2 अक्टूबर को मध्य रात्रि 1 बजकर 02 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद नवंबर में सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जानें अक्टूबर में होने वाले शुक्र गोचर से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

कर्क राशि- शुक्र के कन्या राशि में आने से कर्क राशि वालों के लिए करियर में गोल्डन चांस मिल सकता है। इस अवधि में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों का इंतजार खत्म हो सकता है। धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे। बचत करने में भी सफल रहेंगे। संतान से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि- शुक्र गोचर काल में कन्या राशि वालों को हर क्षेत्र से शुभ समाचार मिल सकते हैं। इस अवधि में भाग्य आपका साथ देगा। शुक्र आपकी राशि में ही प्रवेश करने वाले हैं ऐसे में यह गोचर आपके जीवन में खुशियों की सौगात ला सकता है। करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय उत्तम रहने वाला है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र गोचर काल किसी वरदान से कम नहीं है। इस अवधि में आप धनार्जन कर सकेंगे। नए साधनों से भी पैसा आएगा। यात्रा में लाभ होगा। परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। वित्त में सुधार होगा। करियर में नए अवसरों से सामना हो सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए बहुत अच्छे समय का निर्माण हो रहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close