SI Recruitment- एसआई के 1288 पदों पर होगी भर्ती, महिलाओं व खिलाडि़यों के लिए पद आरक्षित

Shri Mi
1 Min Read

SI Recruitment / बिहार पुलिस में उप निरीक्षक (एसआई) के पदों पर बहाली होगी। यह जानकारी आज एडीजी मुख्‍यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी। उन्‍होंने बताया कि एसआई के 1288 पदों पर भर्ती के लिए गृह विभाग की तरफ से रोस्‍टर क्लियर कर दिा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इन पदों पर सीधी बहाली होगी। इसमें महिलाओं और खिलाडि़यों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं।

एडीजी मुख्‍यालय गंगवार ने बताया कि 1288 पदों पर एसआई के 455 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 455 पदों पर केवल महिलाओं की बहाली होगी। इसी तरह 13 पदों पर स्‍पोर्टस कोटा का होगा। इन पदों पर खिलाडि़यों की बहाली होगी।

बाकी बचे 1275 पदों पर बिहार पुलिस अवसर सेवा आयोग की तरफ से बहाली की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि गृह विभाग के क्लियर मिलने के बाद अब शीघ्र ही बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि अगले 24 घंटे में इसकी अधियाचना पुलिस मुख्‍यालय से गृह विभाग को भेज दी जाएगी।SI Recruitment

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close