प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग प्रमुख भाजपा पर तंज.. उपवास के ऐलान को बताया नौटंकी..कहा..नाटक खेलने से पहले भाजपाई अपनी गिरेबान भी झांके

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—– प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रमुख संदीप दुबे ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। संदीप ने कहा कि हमने सूप को तो बोलते सुना है। लेकिन अब चलनी भी बोलने लगी है। भाजपा नेताओं को 24 अप्रैल को नौटंकी को अंजाम देने से पहले एक बार  गिरेबान को जरूर झांक लेना चाहिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                      प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। संदीप दुबे ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश सरकार के खिलाफ 24 अप्रैल को कार्यकर्ताओं को उपवास रखने को कहा है। भाजपा के इस एलान को सुनने के बाद उन पर दया आती है। दरअसल भाजपा नेता अपनी कमियों को छिपाने को लेकर ही भूपेश बघेल को घेरकर जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं।
 
          संदीप ने बताया कि बीजेपी की केन्द्रीय नेतृत्व की आपदा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दरअसल साल भर में केन्द्र सरकार ने राहत के नाम पर केवल लफ्फाजी किया है। भाजपा   केन्द्रीय नेतृत्व को समझ में आ चुका है कि जनता में उनके खिलाफ भयंकर आक्रोश है। यही कारण है कि लोगों का ध्यान भटकाने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ 24 अप्रैल को कार्यकर्ताओं को उपवास रखने को कहा है। 
 
             संदीप ने कहा कि भाजपा का यह प्रयास निश्चित रूप से गरीबों के लिए सार्थक हो सकता है। यदि एक दिन का भोजन सभी कार्यकर्ता गरीबों को समर्पित कर दे। लेकिन उन्हें ऐसा करना ही नहीं है। क्योंकि भाजपा की संस्कृति पाने की है। त्याग और समर्पण शब्द नके शब्दकोष में ही नहीं है। 
 
          प्रदेश कांग्रेस विधि के अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि उपवास के पहले भाजपा नेता समुचे  देश के कोरोना आंकड़ों पर एक बार जरूर गौर करें। यह भी झांके कि भाजपा शाशित राज्यो में कोरोना की क्या स्थिति है। इसके बाद  आपदा में अऴसर की राजनीति करें।
 
          संदीप ने बताया कि भाजपा का अब वनवास का समय आ गया है। बंगाल में क्या कुछ होना है…देश को अच्छी तरह से मालूम है। जनता सब देख रही है। उपवास ही नहीं बल्कि अनशन भी करें। होना वही है जो जनता ने फैसला कर लिया है। क्योंकि अब देश की जनता को अच्छी तरह से पता चला चुका है कि बीजेपी और आरएसएस किस तरह आपदा की घटिया राजनीति कर रही है।
 
             संदीप ने प्रेस नोट के माध्यम से डॉ रमन और बीजेपी से अनुरोध है कि उपवास से बचे भोजन के खर्च को कोरोना पीड़ितों की मदद में लगाएं। नही तो इतिहास कभी माफ नही करेगा। आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से बाज आए। 
TAGGED:
close