प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने..हसदेव मामले में दिया गोल-मोल जवाब..कहा-कोयला केन्द्र का मामला..बताया..इसलिए मिलने गए मंत्री

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— हमारी सरकार आदिवासियों के दुख दर्द में साथ है। हसदेव अरण्य कोल ब्लाक मामले में प्रदेश नहीं बल्कि केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। परसा कोल ब्लाक आवंटन निरस्त या बनाए रखने की जिम्मेदारी केन्द्र की है। उन्होने कहा कि मंत्री टीएस सिंहदेव क्षेत्र के नेता हैं। प्रदर्शनकारियों से मिलकर उन्होने जो कहा..हितों के ध्यान में रखकर ही कहा है।यह बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक दिनी बिलासपुर प्रवास के दौरान कही। मरकाम ने बताया कि राज्यसभा उम्मीदवार का फैसला हाईकमान ने किया है। इसमें कोई हर्ज भी नहीं है। ऐसे में प्रदेश में योग्य प्रत्याशी नहीं होने का सवाल कहां उठता है।
                 एक दिनी प्रवास पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम पार्टी कार्यक्रम में शिरकत करने बिलासपुर पहुंचे। इसके पहले उन्होने पत्रकारों से बातचीत भी की। सवाल जवाब के दौरान मरकाम ने कहा कि सरकार आदिवासियों के साथ है।
                      राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार बनते ही परसा कोल ब्लाक आवंटन को निरस्त किया जाएगा। इधर मुख्यमंत्री कहते हैं कि कोयला जरूरी है। आखिर दोनो बयानों में कितनी सच्चाई है। मरकाम ने कहा कि कोई क्या कहता है इस पर नहीं जाऊंगा..हां कोयला ब्लाक आवंटन की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होती है।
                  जीएसटी मंत्री ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर सवाद किया। उन्होने कहा कि हम साथ है। गोली भी खाने को तैयार हैं। मरकाम ने बताया कि मंत्री क्षेत्र के नेता हैं। स्थानीय लोग लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं। जनता का सुख दुख जानने की उनकी जिम्मेदारी है।
            आप आदिवासी के साथ हैं या कोयला उत्खनन करने वालों के साथ..सवाल के जवाब मरकाम ने बताया कि बात अडानी या अम्बानी की नहीं है। केन्द्र ने उन्हें उत्खनन का अधिकार दिया है। फिर केन्द्र से पूछिए क्यों दिया। हम आदिवासियों के दुख दर्द से लगातार सम्पर्क में है। 
           आपने कहा था कि सरकार बनते ही कोल ब्लाक आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। क्या यह सिर्फ वोट के लिए था। मरकाम ने कहा कि सत्ता या वोट का सवाल नहीं है।ब्लाक निरस्त करने का अधिकार केन्द्र का है। सरकार प्रदर्शन करने वालों के साथ है। उनकी बातों को उचित मंच पर रखा भी जा रहा है। 
                        राज्यसभा टिकट के सवाल पर कहा कि भाजपा ने अपने दस लोगों को अलग अलग राज्य से चुनाव मैदान में उतारा है। हमने हाईकमान के आदेश का पालन किया। क्या प्रदेश में राज्यसभा लायक प्रत्याशी नहीं है…सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि ऐसा नही है। हमने हाईकमान के आदेश का पालन किया है। 
             मुख्यमंत्री हमेशा छत्तीसगढ़िया की बात करते हैं। भाजपा तो नहीं करती।  लेकिन आने बाहरी लोगों को राज्य सभा का टिकट दिया। मरकाम ने बताया कि बाहरी का सवाल नहीं है। हाईकमान का आदेश का पालन किया गया है। हमारे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़िया हैं। और छत्तीसगढ़िया अस्मिता और सम्मान के लिए काम भी कर रहे हैं। 
                  उन्होने बताया कि हम इस बार 75 प्लस जीतेंगे। बिलासपुर संभाग से ही सरकार बनेगी।  
close