भैयाथान के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का औचक निरीक्षण

Shri Mi
3 Min Read

सूरजपुर/ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जनपद भैयाथान के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान में बनाए गए पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती किए गए बच्चों की जानकारी एवं पौष्टिक आहार प्रदाय किए जा रहे मेनू चार्ट का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को बेहतर सुविधा एवं लाभान्वित करने सभी निर्धारित पौष्टिक आहार प्रदाय करने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया एवं माताओं से चर्चा कर पौष्टिक आहार का सेवन करने प्रोत्साहित किया।

धरसेडी की सविता, सत्यनगर की मीरा पैकरा, जूर की देवकुमारी, नेहा तथा सिरसी से पूनम से बात चीत कर पुनर्वास पोषण केन्द्र में आये तब और अपने घरों में तब की दिनचर्या के बारे पूछा। उन्होंने माताओं को अपना ध्यान रखते हुए बच्चों समय पर दुध, नाश्ता, खाना देने कहा।

साथ ही उन्होंने पौष्टिक खाना और गर्म खाना खाने की समझाइश दी। भोजन में दाल, हरी सब्जी, मोटे अनाज को शामिल करने की सलाह दी। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उत्तम सिंह, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. अविनाश सिंह, अमित चौरसिया तथा पुनर्वास पोषण केंद्र की प्रभारी रूपीना मिंज उपस्थित रही।

इसी कड़ी में उन्होंने स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भैयाथान का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के स्टाफ से बातचीत कर स्कूल गतिविधियों और बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा समस्या से आगे कार्ययोजना बनाकर अच्छा परिणाम लाना है।

उन्होंने बताया कि बताया कि कभी हमने सोचा ही नहीं था कि प्राथमिक शाला,  माध्यमिक शाला या हाई स्कूलों में प्राईवेट स्कूलों के समान पढ़ाई हो सकती है। मुख्यमंत्री  ने एक नई परिकल्पना के साथ योजना लाया और लागू किया। उन्होंने तो अपना काम कर दिया, अब अच्छा परिणाम लाना आप सभी षिक्षकों काम है।

उन्होंने कमजोर बच्चों से बातचीत कर उनके संदेह का समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी कक्षाओं की साप्ताहिक टेस्ट लेकर गंभीरता से टेस्ट की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी को बेहतर परिणाम लाने के लिए लक्ष्य बनाकर सिलेबस पूरा कराने के निर्देश दिये। इस दौरान प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान पाठिका माध्यमिक शाला नेहा जायसवाल, प्रधान पाठिका प्राथमिक शाला सिवनी बंसल उपस्थित रही।

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 37 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं है। वहीं विद्यार्थियों की संख्या 590 है। प्रधान पाठिका शिवानी बंसल ने बताया कि बच्चों को कविता पाठ, बेकार के सामानों से उत्तम चीजें बनाने, योगा, पी.टी., नैतिक मूल्यों पर आधारित कहानी वाचन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगमंच पर मंच संचालन व संपादन, वृक्षारोपण, अंग्रेजी स्पोकन जैसी गतिविधिया करायी जाती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close