स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी में प्रवेश , निकाली गयी लॉटरी

Shri Mi
2 Min Read

स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी में प्रवेश वर्ष 2023-24 हेतु कक्षा पहली से बारहवीं तक छात्र- छात्राओं के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से 10 मई 2023 को संपन्न की गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बुधवार को स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी में चयन समिति की बैठक आहूत कर सभी रिक्त पदों की भर्ती का चयन सूची तैयार कर विद्यालय में चस्पा किया गया हैं।

विद्यालय में प्रवेश हेतु कुल 217 फॉर्म प्राप्त हुए थे। जिसमें पात्र छात्र छात्राओं की सूची अलग कर कक्षा पहली में कुल 50 सीट तथा कक्षा दूसरी से बारहवीं तक सभी कक्षाओं में रिक्त सीट के लिए भर्ती प्रकिया लॉटरी के माध्यम पूर्ण की गयी एवं चयनित छात्र छात्राओं की सूची तथा प्रतीक्षा सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी है, जिसे विद्यालय में उपस्थित होकर देखा स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी में प्रवेश हेतु निकाली गयी लॉटरी जा सकता हैं।

सभी चयनित छात्र- छात्राओं के अभिभावक अपने सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ 4 पासपोर्ट साइज फोटो 18 जून 2023 तक जमा कर सकते हैं। चयनित सूची में से पात्र छात्र छात्राओं के दस्तावेज नियत तिथि तक प्राप्त न होने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में से क्रमशः छात्र छात्राओं का चयन किया जायेगा।

इस अवसर पर चयन समिति के अध्यक्ष श्री सागर सिंह अनुविभागीय अधिकारी (रा.), सचिव विद्यालय प्राचार्य श्री योगेन्द्र सिंह राठिया, सदस्य श्री सत्यनारायण शुक्ला एवं श्री विनोद कुमार चौहान, श्री राजीव सिंह विकास खंड शिक्षा अधिकारी, श्री गोवर्धन सिंह (प्राचार्य सेजेस बतरा), श्री अवधेश गुर्जर, शिवबालक यादव, दानी प्रसाद पाण्डेय अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा विद्यालय के श्री अभिषेक कुमार, आशा कृष्टि एक्का, श्री रवि कुमार पाण्डेय सहित विद्यालय के स्टाफ एवं समस्त अभिभावक उपस्थित रहें ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close