पार्टी पर कब्जा कर रहे भाजपाई, बोले CM भूपेश: जमकर मची है होड़,देखते रहिए PM भी आएंगे

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल भूत चलो अभियान के तहत आज एक दिनी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बूथ निरीक्षण के बाद कहा अभी बहुत तैयारी की जरूरत है। सवाल-जवाब के दौरान उन्होंने बताया की भारतीय जनता पार्टी नेता अपनी पार्टी पर कब्जा करना चाहते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसलिए बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का बहुत तेजी से केंद्रीय नेताओं का दौरा हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर तंज भी कसा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बूथ चलो अभियान के तहत बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग बूथों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि भूत निरीक्षण के दौरान बूथ प्रबंधन के पदाधिकारियों से संवाद किया। बातचीत के दौरान महसूस हुआ कि बूथ स्तर पर अभी कुछ काम किए जाने की आवश्यकता है। जब हमारा बूथ मजबूत होगा तब हमें चुनाव लड़ने में आसानी होगी।

भूपेश ने बताया कि इस दौरान हमने भूत पदाधिकारियों को कुछ सुझाव भी दिए हैं।

सीएम भूपेश ने कहा बूथ निरीक्षण के दौरान बूथ प्रबंधन पदाधिकारियों को तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया।हमारे नेताओं को कांग्रेस पार्टी के इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। तीसरा सबसे महत्वपूर्ण बात हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जो अफवाह फैलाई जाते हैं उसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए।

एक अन्य सवाल पर प्रदेश के मुखिया ने भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सलाह दिया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू कि थोड़ा मान रखें। बिलासपुर में उड़ान योजना के तहत जो प्लेन रद्द हो गई है उसे फिर से शुरू करें।

इन दिनों छत्तीसगढ़ में भाजपा के केंद्रीय नेताओं का तेजी से आना जाना हो रहा है। सवाल के जवाब में सीएम ने कहा यह सच है अभी उस दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आए थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी छत्तीसगढ़ आए। और अब नड्डा आए हैं। देखते रहिए अब इसके बाद प्रधानमंत्री भी आएंगे। और भी लोग आएंगे।

सवाल-जवाब के दौरान सीएम ने कहा भाजपा के सभी नीत अपनी पार्टी पर कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं। कभी नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कभी नारायण चंदेल कभी विष्णु देव तो कभी अरुण साव बदल दिए जाते हैं। दर्शन यह सब कुछ पार्टी पर कब्जा करने का अभियान चल रहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close