धान खरीदी केन्द्र औचक पहुंचे चैयरमैन..गतौरा में लगाई फटकार..कहा..लापरवाही मतलब कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-जिला सहकारी केंद्रीय बैंक चैयरमैन अध्यक्ष प्रमोद नायक ने औचक मोपका, महमंद  और गतौरा धान खरीदी केन्दों का निरीक्षण किया। किसानों के साथ संवाद कर व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही खरीदी केन्द्रों में तैनात लोगों को धान तौल में पारदर्शिता के साथ काम करने को कहा। नायक ने बताया कि किसानों की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। सख्त कार्रवाई भी होगी।
 
           जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन प्रमोद नायक ने औचक मोपका,महमन्द और गतौरा धाना खरीदी केन्द्र पहुंचे। इस दौरान उन्होने खरीदी केन्द्रों में मौजूद एक किसानों से आत्मीय संवाद किया। केन्द्रों में तैनात कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। दोषी पाए जाने पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा। इस दौरान उन्होने धान नाप तौल करते समय पारदर्शिता रखने की बात भी कही। 
 
              नायक ने किसानों से बातचीत कर आने वाली किसी भी समस्या को अवगत कराने को कहा। सीजी वाल को प्रमोद नायक ने बताया कि मोपका में धान बेचने पहुंचे ऐसे किसानों को जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका भी लगाया जा रहा है। नायक ने मोपका समेत महमंद में धान खरीदी बेहतर तरीके से किया जा रहा है।
 
       नायक ने जानकारी दी कि गतौरा धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था में कुछ खामियां देखने को जरूर मिली है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सख्त निर्देश भी दिया गया कि यदि धान ख़रीदी मे किसी भी प्रकार लापरवाही मिलेगी तो कर्मचारियों को खामियजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।
 
                  जिला सहकारी बैंक चैयरमैन ने बताया कि बारदाना की कमी नहीं है। किसानों को परेशान होने की जरूरत भी नहीं है। इस दौरान पुष्पेंद्र शर्मा रिंकू , प्रत्यूष तिवारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से रवि जायसवाल और ऋषि सिंह भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close