सूने मकान को खाली करने वाले तीनो आरोपी गिरफ्तार..भेजे गए जेल..गृहस्थी का सामान बरामद

Editor
3 Min Read
बिलासपुर—-सिविल लाइन पुलिस ने चोरी मामले में दर्ज शिकायत के बाद मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380 के तहत अपराध दर्ज न्यायालय के हवाले किया गया है। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। 
 
                        एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि कुदुदण्ड निवासी रुतमालिनी राम ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 मार्च को घर में ताला लगाकर बैंगलुरू गयी थी। इसी दौरान देश में लाकडाउन लग गया। कोरोना होने के कारण घर नहीं लौटी। पति ग्वालियर में रहते है। आवागमन की सुविधा के बाद ग्वालियर गयी। पति को भी कोरोना हो गया। स्थिति सुधरने के बाद ग्वालियर से पति के साथ 25 नवम्बर की सुबह घर पहुंची।
 
          महिला ने बताया कि घर पहुंचने पर पाया कि सारा सामान बिखरा हुआ है। बहुत सारे सामानों की चोरी हुई है। बिजली के वायर उखड़ा दिए गए हैं। मीटर का तार भी कटा हुआ है। पानी के लाइन भी टूटी फूटी है। पंप भी चोरी हो गया है। सैमसंग कलर टीवी एलईडी ,इनवर्टर बैटरी ,सीलिंग फैन ,एग्जॉस्ट फैन, टेबल फैन, लोहे की कुर्सी ,लोहे की सेंट्रल टेबल,  पीतल की भगोली, पीतल की परात, गैस सिलेंडर, रेगुलेटर पाइप, गैस चूल्हा इंडक्शन कुकर, लोहे की बड़ी कढ़ाई लोहे का तवा गैस भट्टी का चूल्हा सभी कुछ गायब है।
 
                    घर में नहीं होने के कारण अज्ञात चोरो ने घर का सारा सामान पार कर दिय है। महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर शनिप रात्रे की अगुवाई में तत्काल टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई।
 
     इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर संदेही कुदुदण्ड निवासी बबलू उर्फ दिलेश्वर लहरें, राधेश्याम को पकड़ा गया। इसके अलावा तीसरे आरोपी मुंगेली नाका निवासी शमीम शरीफ को दबोचा गया। पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी का अपराध कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान को भी बरामद किया गया। तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है।
 
         उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपियों की पतासाजी और धरपकड़ की कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक मनहर, मनोज बघेल, राजेश नारंग, देवेंद्र दुबे, धीरेंद्र तोमर,विकास यादव, प्रफुल्ल यादव की विशेष भूमिका रही।
close