जायजा लेने लवन पहुंचे कलेक्टर…लगवाया बूस्टर डोज..जनता से कहा..महाअभियान में बने भागीदार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बलौदा बाजार… कलेक्टर रजत बंसल टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने नगर पंचायत लवन स्थित टीकाकरण केन्द्र पहुंचे। इस दौरान उन्होने कोविड शील्ड का बूस्टर डोज़ लगवाया। साथ ही क्षेत्र की जनता को विशेष कोविड टीकाकरण  महाभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिरकर होकर कोविड से बचाव के लिए सुरक्षा चक्र तैयार करने को कहा। 
  बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने  टीकाकरण के प्रति जागरूकता के संदेश देने नगर पंचायत लवन स्थित टीकाकरण केन्द्र पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने अपना बुस्टर डोज लगवाया। विशेष कोविड टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत  स्वास्थ्य विभाग टीम की प्रभा निषाद ने कलेक्टर  बंसल को कोविडशील्ड टीका लगाया।
              बंसल ने आम जनता से  कोविड का टीका आवश्यक रूप से लगाने का आग्रह किया।मालूम हो कि जिले में कोविड के लगातार बढ़ते  मरीजों की संख्या को देखते हुए कोविड से बचाव को लेकर कलेक्टर रजत बंसल ने दो दिवसीय  विशेष टीकाकरण अभियान का आदेश दिया है। आदेश के मद्देनजर 22 और  23 जुलाई को विशेष कोविड टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया।
              बता दे जिले में कलेक्टर बंसल और सीईओ गोपाल वर्मा लगातार दौरा कर  व्यवस्थओं का जायजा ले रहे है। लोक स्वास्थ,शिक्षा तंत्र और सुराजी योजना पर विशेष फोकस किया जा रहा है।स्वास्थ केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बंसल ने ओपीडी कक्ष,लैब, धनवन्तरी मेडीकल स्टोर सहित अन्य युनिटो के व्यवस्थित संचालन का निर्देश दिया। सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश दिया।
                कलेक्टर बंसल ने नगर की समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए एचटीपी प्लांट के हैंडओवर को लेकर चर्चा किया। नगर भवन के पास जर्रर हुए भवनों के संबंध में  संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। रीक्षण के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close