मोबाइल के नम्बर से हुई मृतका की पहचान…पुलिस ने बताया…बिना बताए घर से थी नदारद…छेड़छाड़ के आरोपी दोनों मंजनुओं को जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—पुलिस ने सरेराह साड़ी खींचने और छेड़छाड़ के आरोपियों को शिकायत दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया है। साथ ही एक अन्य मामले में सूचना के बाद महिला के शव को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि महिला ग्राम भादा कछार पाली की रहने वाली है। पुलिस ने महिला की पहचान शव के पास बरामद मोबाइल नम्बर से हुई।

मोबाइल नम्बर से मृतका की पहचान

रतनपुर पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि एक अज्ञात महिला का शव ग्राम जाली स्थित मरघट के पास पाया गया है। जानकारी के बाद पुलिस स्पाफ के साथ मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान महिला शव के पास से एक मोबाइल नम्बर हासिल हुआ। नम्बर के जरिए जानकारी मिली कि मृत महिला का नाम शिव कुमारी मरार  है। महिला के पति का नाम महेत्तर मरार है। महिला की उम्र करीब 45 साल और ग्राम भादा कछार थाना पाली की रहने वाली है।

इसी दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि महिला 11 सितम्बर को अपने घर से बिना बताए निकली थी। खोजबीन के बाद परिजनों ने  पाली थाना पहुंचकर गुम इंसान कायम कराया है। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

दोनों मंजनुओँ पर गिरी गाज

बेलगहना पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2023 को पीड़िता चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी कि 30 सितम्बर 2023 की रात्रि करीब 8:30 बजे ग्राम सोनपुरी निवासी बरसाती कैवर्त और  अनिल कैवर्त ने अश्लील गाली गलौच किया। इस दौरान दोनों ने जबरदस्ती का प्रयास भी किया। आरोपियों ने हाथ पकड़ा और साड़ी खींचकर छेड़छाड़ किया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज करने बाद आरोपियों की पतासाजी शुरू किया। इस दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि घटना के बाद फरार दोनो आरोपी गांव में ही छिपे है। जानकारी के बाद पुलिस टीम ने आरोपी बरसाती कैवर्त और अनिल कैवर्तको घेराबन्दी कर धर दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है। दोनो को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

close