आरक्षक और प्रधान आरक्षकों की किस्मत लिफाफा में बन्द..दो पालियों में हुई पदोन्नति परीक्षा..आईजी समेत दिग्गज पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 बिलासपुर—-रेंज के जिलों में पदस्थ आरक्षक,प्रधान आरक्षक और सहायक उप निरीक्षकों ने पदोन्नति पाने लिखित परीक्षा में  शिरकत किया है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया।  इस दौरान  आवेदन करने वाले कुल पांच आरक्षक परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
 
              पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश आरक्षक से प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पदोन्नति-2022 का आयोजन किया गया। बिलासपुर रेंज में प्रधान आरक्षक के रिक्त कुल 170 और सहायक उप निरीक्षक के कुल रिक्त 40 पदों के लिए शारीरिक परीक्षा में उत्तीरण जवानों ने लिखित परीक्षा में शिरकत किया।
 
           कुल 294 आरक्षक और 75 प्रधान आरक्षकों के लिए बिलासपुर रेंज मुख्यालय में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया । परीक्षा दो पालियों में लिया गया। आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद के लिए  सुबह 9 से 12 बजे और प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद के लिए .परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 से  शाम 5 बजे के बीच किया गया। 
 
     दोनों पालियों की परीक्षा नेशनल अंग्रेजी माध्यम स्कूल, दयालबंद बिलासपुर में सम्पन्न हुई। आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद हेतु लिखित परीक्षा में कुल 294 आरक्षकों में से 289 ने भाग लिया। इसी प्रकार प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीङक परीङा कुल 75 प्रधान आरक्षकों में से 74 प्रधान आरक्षक ही शामिल हुए
 
             इस दौरान रतनलाल डांगी, बिलासपुर रेंज, समेत  पदोन्नति समिति के अध्यक्ष, बालाजी राव सोमावार, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, कांकेर, पारूल माथुर, उप पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर, विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, जांजगीर और अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक रायगढ़, अध्यक्ष आरक्षक से प्रधान आरक्षक पदोन्नति परीक्षा, अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही , दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,संजय साहू, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, बिलासपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 
TAGGED:
close