10 लाख की फिरौती मांगने वाले दोनो आरोपियों की कुण्डली तैयार..एडिश्नल ने बताया..शक्ति और अफजल पर…बिलासपुर पुलिस भी करेगी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पिछले दिनों दिल्ली पुलिस सायबर सेल और पंजाब की लुधियाना पुलिस ने पंजाब के एक व्यवसायी से 10 लाख रूपये कि फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों ने व्यवसायी को धमकी दिया था कि यदि रूपए नहीं मिलने पर सिद्ध मूसेवाला जैसा अंजाम होगा। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि दोनो आरोपी छत्तीसगढ़ बिलासपुर के रहने वाले है। बिलासपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों की जानकारी को दिल्ली और पंजाब पुलिस से साझा किया है।
               एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम शक्ति सिंह और अफल खान है। दोनों की जानकारियों को दिल्ली और पंजाब पुलिस से साझा किया गया है। आरोपी शक्ती सिंह वर्तमान निवास सिविल लाइन थाना स्थित मंगला के अभिषेक विहार में है। शक्ति सिंह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। अपने माँ बाप के साथ 2 साल पहले बिलासपुर आया था। इसी दौरान उसने बिलासपुर में शादी भी किया।
            उमेश कश्यप ने बताया कि दूसरा आरोपी अफजल खॉन भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दिनदयाल कालोनी एलआईजी 987 में रहता है।  अफजल खॉन सीसीटीवी फिटिंग का काम करता है। अफजल की पहचान एक साल पहले शक्ती सिंह हुई। दोनो अक्सर साथ में अन्य प्रदेशो में टेक्सटाईल व्यवसाय के काम से आना जाना करते थे।
                          शक्ती सिंह और अफजल खॉन बिलासपुर के कुछ लोगो को एनजीओ और टेक्सटाईल व्यवसाय मे नौकरी देने के नाम पर खाता खुलवा कर अन्य राज्यो से ठगी को अंजाम दिया है। दोनों को पुलिस तलाश रही थी। इसी बीच लुधियाना पुलिस ने दोनो आरोपियों को धर दबोचा है। एसीसीयू बिलासपुर की टीम ने दोनो आरोपियो की कुण्डली तैयार कर रही है। जांच पूरी होने पर दोनो के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।                       
close