घर घुसकर लूटपाट..बुजुर्ग महिला को तार से बांधा..वारदात के समय मुखिया बहन के घर..बेटा गया था मंदिर ..पुलिस कप्तान ने कहा..बदमाशों का बचना मुश्किल..गतिविधियों पर नजर

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—- बीती रात करीब आठ बजे के आसपास ग्रीन पार्क कालोनी में तीन बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। वारदात के समय घर में केवल बुजुर्ग महिला थी। उसके तीन बेटे अपने अपने काम पर घर से बाहर थे। जबकि पति अपने घर के ही पास रहने वाली बहन से मिलने गया था। बेटा कुछ देर के लिए मंदिर गया हुआ था। मंदिर से जब बेटा घर लौटा तो नजारा देखकर उसके पैर के नीचे जमीन खिसक गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               बीती रात करीब आठ बजे के आसपास सिविल लाइन क्षेत्र के ग्रीन पार्क कालोनी में तीन बदमाशों ने घर घुसकर लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मामले की खबर उस बेटे को उस समय हुई जब वह मंदिर से दर्शन कर घर लौटा। दरवाजा खुला पाया और अपनी मां को तार के साथ बंधा पाया।

                      मामले की जानकारी बेटे ने तत्काल अपने मामा के लड़के को दिया। इसके बाद खबर पुलिस तक पहंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने तत्काल डाग स्कावड और फोरेसिंक एक्पर्ट को तलब किया। इस दौरान डाग घर के आस पास ही मंडराता रहा। और फोरेंसिक की टीम अपना करते रही। 

              पुलिस जानकारी के अनुसार ग्रीन पार्क कालोनी निवासी मनोहर आडवाणी की रेडीमेड की कपड़ा की दुकान करबला में है। वारदात के समय मनोहर का एक बेटा दुकान में था। जबकि दूसरा बेटा मंदिर दर्शन करने गया था। इसी दौरान खुद मनोहर कालोनी में ही अपनी बहन से मिलने उसके घर गया था। 

                      मनोहर के घर में केवल उसकी बुजुर्ग पत्नी पार्वती आडवाणी थी। वारदात के समय पार्वती आडवाणी बेडरूम में सो रही थी। इसी बीच आठ बजे के आस पास दो युवक दरवाजा खोलकर गाली गलौच करते पार्वती आ़़डवाणी के कमरे में पहुंचे। और उन्हें तार से जकड़ दिया। मारा पीट भी। चाभी लेने के बाद बदमाशों ने आलमारी खोलकर जेवर समेत सारा सामान पार कर दिया।

            इसी बीच तार में जकड़ी महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। दोनो बदमाश महिला को फिर मारापीटा और फरार हो गए। इसी बीच मंदिर से महिला का बेटा आ गया। उसने मां की हालत और बयान सुनने के बाद तत्काल अपने मामा के लड़के को जानकारी दी। इसके बाद मामले की खबर पुलिस को मिली।

                  खबर मिलते ही पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल समेत सिविल लाइन थानेदार के साथ पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पहुंच गए। पुलिस कप्तान के निर्देश पर तत्काल डाग स्कावयड और फोरेसिंग टीम को बुलाया गया। देर रात तक जांच प्रक्रिया चली। इस दौरान स्नैफर डाग घटना स्थल के आसपास मंडराता रहा।

 सीसीटीवी को खंगाला गया

               पुलिस घटना स्थल पहुंचकर परिजनों  से पूछताछ की। इसके साथ ही आस पास के सीसीटीवी को खंगाला गया। सीसीटीवी से क्या कुछ हासिल हुआ पुलिस ने अभी तक जानकारी न हीं दी है। पुलिस ने् पीड़ित महिला से भी बातचीत की है। फिलहाल महिला काफी डरी और चोटिल है। उसे तत्काल इमलीपारा स्थित वेगस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

बदमाशों का बचना मुश्किल..सभी संभावनाओं पर नजर 

             पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि लूटपाट की घटना है। यह काफी गंभीर वारदात है। लेकिन बदमाशों का बचना मुश्किल है। क्योंकि पुलिस सभी आपराधिक गतिविधियों से जूड़ी संभावनाओं पर नजर बनाकर रखी है। जांच टीम लगातार काम कर रही है। महिला से भी पूछताछ हुई है। हुलिया की जानकारी के साथ सीसीटीवी भी खंगाला गया है। करीब तीन आरोप वारदात में शामिल हैं। 

                 पुलिस को इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वालों को धर पकड़ करने को कहा गया है। आस पास के क्षेत्र में रहने वाले बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही आस पास के थानों को भी सूचित कर अपराधियों पर नजर रखने को कहा गया है। बहरहाल पुलिस अपना काम मुस्तैदी से कर रही है। लेकिन यह निश्चित है कि अपराधी का बचना मुश्किल है। जल्द ही पुलिस गिरफ्त में आ जाएगा।

close