The Kerala Story पश्चिम बंगाल में बैन

Shri Mi
2 Min Read

The Kerala Story।फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। फिल्म आलोचनाओं से घिर गई है। इस बीच पश्चिम बंगाल में इस फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स क्या है?

Join Our WhatsApp Group Join Now

यह एक वर्ग को अपमानित करना है। द केरल स्टोरी क्या है?… यह एक विकृत कहानी है। भाजपा ने ये मुद्दा लपक लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए उन्हें आतंकी संगठनों का समर्थक करार दिया है।

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है।

ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि कश्मीर, केरल के बाद अब बंगाल की फाइलें तैयार की जा रही हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाए जाने पर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के लोग जब खुद सत्ता में थे तब कुछ और कहते थे और अब इसे झूठ और प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। तुष्टिकरण का खेल भारत की बेटियों की जिंदगी की बर्बाद कर रहा है…जो विरोध कर रहे हैं वो राजनीतिक कारणों की वजह से इसका विरोध कर रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close