चाकूबाज पकड़ाया..दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार..घर में छिपा था बदमाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने चाकूबाजी कर जान से मारने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में छिपकर बैठा है। घेराबन्दी के बाद सरगना को दबोचा गया। पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी को भी धर दबोचा गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 मई को पीडित प्रहलाद जोशी ने थाने में लिखित शिकायत कर बताया कि राहुल सोनी और उसके साथी ने चाकूबाजी कर जान से मारने का प्रयास किया।

                           पुलिस के अनुसार चिंगराजपारा निवासी प्रहलाद जोशी ने बताया कि 25 मई को वह साढ़े आठ बजे किराना दुकान सामान लेने गया था। उसी समय स्कूटी से राहुल सोनी साथियों के साथ आया। और वह गाली गलौच करने लगा। घूर कर क्यों देखा। जान से मार दूंगा..तू जिन्दा नहीं बचेगा। इसके बाद उसने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। 

                    अपराध दर्ज होने के बाद दोनो आरोपी फरार हो गए। इस बीच पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश कर रही थी। मुखबीर से जानकारी मिली कि राहुल सोनी अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना के बाद राहुल सोनी ऊर्फ कलिनन पिता स्वर्गीय राम सोनी को गिरफ्तार किया गया। 

                    पुलिस ने पूछताछ के बाद राहुल सोनी की निशानदेही पर आकाश निर्मलकर पिता मनोज निर्मलकर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनो आरोपी सरजू बगीचा और पचरीघाट के रहने वाले है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 307, और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। साथ ही गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

close