अधेड़ ने सरे राह हाथ पकड़ा..कहा.चलो मेरे साथ.. महिला पहुंची थाने..और फिर आरोपी पहुंचा जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- क्रिकेट अकादमी की महिला मैनेजर के साथ अधेड़ को छेड़छाड़ भारी पड़ गया है। महिला ने पुलिस ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अश्लील इशारा कर हाथ पकड़कर कहा..मेरे साथ चलो। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी सुबोध दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    कोनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोनी निवासी महिला प्राईम क्रिकेट अकादमी में मैनेजर का काम करती है। रोज कोनी से पैदल आती जाती है। महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी पिछले पन्द्रह दिनों से पीछा कर रहा है। 26 जून को आरोपी ने राह चलते अश्लील इशारा किया। हाथ पकड़कर कहा कि चलो..मेरे साथ। जब वह बचने के लिए शोर की तो आस पास के लोगों के आते ही आरोपी सुबोध दुबे फरार हो गया।

              महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी की। इस दौरान आरोपी पुलिस से बचने लगातार फरार पाया गया। मुखबीर की सूचना पर राजकिशोर नगर में घेराबन्दी के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय के हवाले कर जेल भेजा गया है।

TAGGED:
close