नगद समेत लाखों के जेवर पर बदमाशों ने किया हाथ साफ..बस प्रतीक्षालय शेड के नीचे युवक की मिली लाश..पुलिस का दावा..जल्द होगा खुलासा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—(टेकचंद कारड़ा)—तखतपुर और जरहागांव थाना क्षेत्र में दो अलग अलग मा्मले में आत्महत्या और चोरी काअपराध पुलिस ने दर्ज किया है। धरमपुरा मुख्य मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति ने शेड़ के नीचे खुलेआम फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है । तो तखतपुर में  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर सोने चांदी की चोरी का अपराध कायम किया है।
                 जरहागांव पुलिस के अनुसार जानकारी मिली कि जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरा में एक युवक फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर लिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पंचनामा कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
             पुलिस के अनुसार युवक ने  नेशनल हाईवे के बिलासपुर जबलपुर मार्ग पर बने यात्री प्रतीक्षा के लिए बनाए गए शेड़ के नीचे गमछा बांधकर फांसी लटका पाया गया। बहरहाल अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।

 सोना चांदी की चोरी

          तखतपुर पुलिस के अनुसार नगरपालिका के सामने स्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने सूने घर से 40 हजार नगद के अलावा डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ किया है। 
              तखतपुर पुलिस के अनुसार आशुतोष सिंह पिता गोपाल नारायण सिंह का घर नगरपालिका के सामने चुल घाट रोड में स्थित है। र्ड क्रमांक 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता सिंह समेत सभी लोग रिश्तेदार की तबीयत खराब होने के कारण शुक्रवार को रायगढ़ गए थे। 23 मई को दोपहर 12 बजे परिवार जब वापस आया तो दरवाजा का ताला टूटा मिला। इसके अलावा एक बैग घर के बाहर मिला।
            पतासाजी के बाद परिवार को पता चला कि अज्ञात चोरों ने सूने घर का फायदा उठाया। बैग में रखे 40 हजार रूपए नगद को पार कर दिया। इसके अलावा आरोपियों ने डेढ़ लाख सोने की हार मंगलसूत्र ,चांदी की चेन, पायल पर हाथ साफ किया है।
                   पुलिस ने शिकायत के बाद अपराध दर्ज कर अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा किया है।
close