हत्यारे पिता ने बताया..बच्चा उसका नहीं..इसलिए मार डाला..और शव को देर रात्रि गली में फेंक दिया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सीपत थाना क्षेत्र स्थित सेलर गांव में चार साल के मासूम की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने खबर मिलने के बाद मात्र 5 घंटों के अन्दर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस खुलासा में सच्चाई सामने आयी कि पिता को शक था कि बच्चा उसका नहीं है। इसलिए उसने मासूम को मौत के घाट उतार दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी पिता को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
            एडिश्नल एसपी ग्रामीण रोहित झा और सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि 9 जुलाई यानि शनिवार की सुबह करीब 7 बजे सीपत पुलिस को जानकारी मिली कि सेलर ग्राम में चार साल के मासूम की लाश गली में मिली है। मृत बच्चे का  नाम दिव्यांश उर्फ़ शौर्य उर्फ़ बल्ला है। बच्चे की लाश घर के ही सामने गली में पड़ा है।
   पहुंच गयी एफएसल की टीम
            जानकारी के बाद सीपत पुलिस ने पुलिस कप्तान को स्थिति से अवगत कराया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर तत्काल एफएसएल की टीम  के साथ स्नेफ़र डॉग को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।  जाँच पड़ताल के दौरान परिजनों ने बताया कि बच्चा 8 जुलाई की शाम करीब 4 बजे खेलने रगया। लेकिन लौट कर घर नहीं आया। 
            परिजनो और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बच्चे को खोजना भी बताया। रात्रि में बच्चे का शव गली में मिलने की बात कही।
 पिता ने दिया हत्या को अंजाम
        रोहित झा ने बताया कि जाँच और पंचनामा कार्यवाही के दौरान परिजनों  और ग्रामीणों से पूछताछ किया गया।  प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हुआ। अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ और विवेचना में पिता मदन लाल सूर्यवंशी ने हत्या की बात को कबूल किया।
 उसका बच्चा नहीं
              आरोपी ने बताया कि 8 जुलाई की शाम 4 बजे अपने बेटे की हत्या करने के बाद शव को कमरे में छिपा कर रखा। रात्रि 11 बजे अपने ससुराल के कोठार में छिपाना  बताया। रात्रि 3 बजे शव को गली में रखना कबूल किया। आरोपी को शक था कि बच्चा उसका नहीं है। इसलिए उसने मासूम को मौत के घाट उतारा है।
 महत्वपूर्ण भूमिका
        प्रकरण में विवेचना के दौरान  उप निरीक्षक राकेश पटेल, प्रसाद सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक भीमसेन राठौर , प्रधान आरक्षक विजय शर्मा,आरक्षक इरफ़ान, ज्ञानेश यादव, आर धर्मेंद्र सूर्यवंशी, डेविड कुमार, बलबीर सिंह, विवेक राय, महिला आरक्षक कांति मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
close