चौड़ी होगी श्रीकांत वर्मा मार्ग की सड़क..नाली निर्माण में तकनीक का होगा प्रयोग..अपग्रेड में 34 लाख होंगे खर्च

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—श्रीकांत वर्मा मार्ग का उन्नयन किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर रामशरण यादव और निगम सबापति ने बताया कि सड़क को चौड़ा किया जाएगा।  साथ ही आरसीसी नाली का निर्माण भी किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण और आरसीसी नाली निर्माण पर कुल 34 लाख खर्च होंगे।
 
       महापौर रामशरण यावन और निगम सभापति नजीरुद्दीन ने श्रीकांत वर्मा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत किया। मेयर और सभापति ने विधि विधान से पूजा पाठ के बाद बताया कि श्रीकांत वर्मा मार्ग शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है। में शासन के निर्देश पर अब कट बोल्ट नाली की जगह 34 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली बनाई जाएगी। नाली निर्माण के बाद करीब दो फिट सड़क चौड़ीकरण का भी काम किया जाएगा। करीब 2 फीट तक चौड़ी हो जाएगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में निगम के अधिकारियों ने भी शिरकत किया।
 
              इस दौरान मेयर रामशरण ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में  किसी भी प्रकार की गुणवत्ताहीनता को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर तत्काल और सख्त कार्रवाई होगी। मेयर और सभापति ने बताया कि
श्रीकांत वर्मा में सोनी शो रूम से लिंक रोड तक  कट बोल्ट नाली है। इसकी दीवार दोनों ओर मिलाकर करीब 3 चौड़ी होती है।
 
                    नाली खुली होने के कारण आवागमन में समस्या होती है। चूंकि श्रीकांत वर्मा मार्ग में ट्रैफिक पहले से ज्यादा बढ़ गई है। इसलिए सड़क का चौड़ीकरण करने की जरूरत महसूस हो रही थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए अब कट बोल्ट की जगह आरसीसी नाली बनाने का निर्देश दिया गया है। आरसीसी नाली की दीवार कम मोटी होती है। नाली के ऊपर स्लैब ढाला जाएगा। ऐसा करने से सड़क पहले से थोड़ी चौड़ी हो जाएगी।
 
close