सच्चाई को एक दिन सामने आना ही था..सामने आ ही गयी..कश्मीर फाइल देखने के बाद अमर ने कहा ..विपक्ष ने दबाया सच..फिल्म निर्माता को बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–-भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कश्मीर फाइल्स देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद अमर ने कहा कि बर्बर अत्याचार की सच्चाई को एक दिन सामने आना ही था। और आज यह सच्चाई फिल्म के माध्यम से सबके सामने आ ही गयी। सच्चाई सामने लाने के लिए मैं फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को बधाई देता हूं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल 19 मार्च शनिवार को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल देखने थिएटर पहुंचे। इस दौरान बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता भी साथ थे। भाजपा युवा मोर्चा महिला मोर्चा समेत संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म 36 सिटी मॉल और रामा मैग्नेटो के सिनेमा हॉल में देखा।

                        फिल्म देखने के बाद अमर अग्रवाल ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ बर्बरता पूर्वक अत्याचार की सच्चाई को एक दिन सामने आना ही था। यद्यपि कुछ राजनीतिक दलों ने सच्चाई को दबाने भरसक प्रयास किया। पंडितों के परिवारों में उनके पुरुषों महिलाओं बच्चों के साथ जिस प्रकार की बर्बरता की गयी..वह आज कश्मीर फाइल्स के जरिए सामने आ गयी है। अग्रवाल ने कहा फिल्म निर्माता निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने अथक प्रयास और  परिश्रम से बर्बरता की सच्ची दास्तां और घटना को द कश्मीर फाइल फिल्म के माध्यम से सामने लाया है। इसके लिए विवेक अग्निहोत्री को बधाई देता हूं। उन्होंने जो प्रयास किया वह अब जनता के सामने है। देश की जनता फिल्म देखने के लिए उत्सुक है। कश्मीरी पंडितों से जिसने अत्याचार किया.. घर छोड़ने को मजबूर किया..वह दुखद है। 

                       अमर अग्रवाल के साथ फिल्म देखने सासंद अरूण साव जिला भाजपा अध्यक्ष भी साथ पहुंचे। पूर्व सांसद लखन लाल साहू अजीत सिंह भोगल प्रवीण दुबे समेत सभी भाजपा नेताओं ने कहा..हमें इतिहास से सबक लेना चाहिए।

close