उनके पास बोलने को कुछ भी नहीं,इसलिए लगाते है आरोप,Sachin Pilot का दावा,BJP से ज्यादा सीट जीतेंगे

Shri Mi

बिलासपुर।बिलासपुर लोकसभा सीट के बेलतरा विधानसभा स्थित सेमरताल में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव sachin pilot ने विशाल आम सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया। सचिन पायलट ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट बीजेपी से ज्यादा रहेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने सवाल किया कि कांग्रेस पर आरोप है कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। जबकि कांग्रेस की तरफ बयान आ रहा है कि भाजपा संविधान फाड़ने की तैयारी कर रही हैं।

आखिर इन  आरोपों में सच्चाई क्या है। sachin pilot ने बताया कि  हमने कभी भी आरोप नहीं लगाया।  लेकिन उनके आरोपों का जवाब मजबूती के साथ दिया जाना जरूरी है।  उनके आरोपों का जवाब दिया जा रहा है। 

 लोकसभा चुनाव भ्रमण के दौरान मंगलसूत्र का कितना  असर दिखाई दे रहा है। sachin pilot ने बताया कि इस प्रकार के बयानों से बचना चाहिए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पास बोलने को कुछ नही है। 

उन्हें किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के हितो को लेकर बोलना चाहिये।  महंगाई पर चुप है। विकास यदि किया है तो उन्हें विकास की जानकारी देनी चाहिए। लेकिन उनके पास बोलने को कुछ नही है। इसलिए मंगलसूत्र, तुष्टिकरण की बातें करते हैं । जब उन्होंने विकास किया ही नहीं तो मंगलसूत्र की बात करेंगे ही। जनता इसका कोई असर नही हैं । 

 लोकसभा चुनाव में कुल कितने सीट कांग्रेस को मिल रही है। सचिन पायलट ने चलते-चलते बताया कि कांग्रेस की सीट संख्या भारतीय जनता पार्टी से अधिक होगी।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close