तीन थाना..तीन चोरी..एक आरोपी गिरफ्तार.. लाखों का जेवर बरामद..मोटर सायकल जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— पुलिस ने तीन अलग अलग थानों में तीन अलग अलग तारीख को लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सोने चांदी जेवर बरामद किाय गया है। साथ ही मोटर सायकल को भी जब्त किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             एडिश्नल एसपी ने बताया कि लूटपाट की घटनाओं और शिकायतों पर लगातार निगरानी के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सरकंडा, तारबार और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अलग अलग तारीख को लूटपाक को अंजाम देने वाले आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी का नाम प्रकाश ऊर्फ ननकी राजगीर पिता रोशन राजगीर है। आरोपी टीकरापारा का रहने वाला है।

             एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर लूटपाट के संदेही प्रकाश ऊर्फ ननकी राजगीर को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने तीनों थाने में लूटपाट का जुर्म कबूल किया। तीनों ही मा्मले अलग अलग समय पर अलग अलग थानों में पहले से ही दर्ज है।

               उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी ने 18 दिसम्बर 2020 को  मगला बस्ती तालाब के पास ज्योति मिश्रा से लूटपाट की घटना अंजाम दिया। लूटपाट की घटना के बाद ज्योति मिश्रा सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में ज्योति ने बताया कि आरोपी चलते मोटरसायकल से बैग लेकर फरार हो गया। बैग में सोना चांदी के रकम थे।

         इसके अलावा आरोपी ने 29 जनवरी 2021 को राजकिशोर नगर में रेणु वाजपेयी को रास्ते में डरा धमका कर सोने का चैन  लूटा। पुलिस पूछताछ में प्रकाश से सोने का चैन बरामद किया गया है। आरोपी ने तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानिया गली निवासी विकास अग्रवाल की पत्नी प्रभा अग्रवाल के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी गले की चैन छीनकर फरार हो गया।

         पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

सीसीटीवी से पकड़ाया आरोपी

           एडिश्नल एसपी ने जानकारी दी कि तालापारा में 21 और 22 मार्च की दरमियानी रात दुकान का तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी  को भी गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के बाद आरोपी के आरोपी को सीसीटीवी से पहचान कर पकड़ा गया है। आरोपी दुकान  में घुसकर गल्ले में रखे नगद को पार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अमिततेष कुमार टण्डन है। आरोपी के पास से मानीटर के अलावा सीसीटीवी कैमरा भी जब्त किया गया है।

             

TAGGED:
close