तस्करों से इमारती लकड़ी बरामद.करीब ढाई लाख रूपए से अधिक कीमती सागौन जब्त..आरोपी फरार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— पुलिस ने सागौन की अवैध तरीके से तस्करी करते ट्रैक्टर को जब्त किया है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बरामद लकड़ी की कीमत करीब ढाई लाख रूपयों से अधिक है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि रविवार को रिस्दा हिर्री रोड में दो व्यक्ति ट्रैक्टर में भरकर इमारती लकड़ी सागौन की तस्करी कर रहे है। जानकारी मिलते ही एडिश्नल एसपी रोहित कुमार झा और नगर पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया।

                  इसके पहले पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर पर सवार दूसरा व्यक्ति रिस्दा में ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर में सात नग लकड़ी का गोला और ट्रैक्टर को बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद सागौन की कीमत करीब ढाई लाख रूपयों से अधिक है।

          ट्रैक्टर समेत सागौन को पुलिस अधिकारियों ने अग्रिम कार्रवाई के लिए मस्तूरी पुलिस के हवाले कर दिया है।

TAGGED:
close