Aaj Ka Rashifal: स्वास्थ्य पर देना होगा ध्यान, इन्हे मिलेगी सुख-सुविधाएं,ने सभी राशियों का राशिफल

Shri Mi

Aaj ka Rashifal, Today Horoscope।मेष।मेष राशि के जातकों के लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है। कल के क्षेत्र में काम करते हैं या फिर इवेंट मैनेजमेंट का कार्य संभालते हैं, उन्हें अपनी मेहनत के बेहतरीन फल प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग का व्यापार उन्नति पर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति उत्तम रहेगी। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Aaj ka Rashifal, Today Horoscope।वृषभ।इस राशि के वह जातक जो व्यापार करते हैं उनके लिए समय उत्तम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है। मेहनत के दम पर आप भौतिक सुख संपदा में वृद्धि कर सकेंगे और घर में लग्जरी चीजों की आवक होगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है।

मिथुन

इस राशि के जातकों को अपनों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है और वह हर काम में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। अपनों का साथ मिलने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो रही है और आप बेहतर प्रदर्शन कर रहे। व्यापार से जुड़े लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।Aaj ka Rashifal, Today Horoscope

कर्क

इस राशि के लोगों के लिए धन का आगमन होता हुआ दिखाई दे रहा है। आपके लिए काफी शुभ है, वाणी भी मीठी है लेकिन ज्यादा मत बोलिएगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।Aaj ka Rashifal, Today Horoscope

सिंह

व्यापारिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय उत्तम दिखाई दे रहा है। वहीं जो लोग नौकरीपेशा है वह अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। व्यक्तित्व से लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या

इन लोगों के आसपास मौजूद चीजों में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति तो अच्छी है लेकिन खर्च की अधिकता से मन में परेशानी उत्पन्न होगी। प्रेम, संतान और कार्य क्षेत्र की स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है। अपनी जुबान पर थोड़ा नियंत्रण रखें और कड़े शब्दों का प्रयोग करने से।

तुला

इन जातकों की स्थिति में सुधार आएगा और लंबे समय से चले आ रहे धन संबंधी मामले सुलझेंगे। आर्थिक परेशानी खत्म होगी और आप संपन्नता की और बढ़ेंगे। तारीख क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के योग दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, जिम्मेदारी बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के योग दिखाई दे रहे हैं इसलिए थोड़ा ध्यान रखें।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र और व्यापार की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो अपने ऑफिस में बेहतरीन काम करेंगे, जिससे आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वहीं अगर आप व्यापारी है तो आपको व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए भी लाभ की स्थिति दिखाई दे रही। प्रेम तथा संतान पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

धनु

इस राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। कार्यों की सफलता में भाग्य इनका साथ देने वाला है। रास्ते में आ रही सभी बढ़ाएं खुद ब खुद समाप्त हो जाएंगी। संतान तथा प्रेम की स्थिति अच्छी है, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

मकर

इन जातकों का मन स्थिर नहीं रहेगा और कोई ना कोई चंचलता बनी रहेगी। कोई आप पर किसी मामले को लेकर उंगली उठा सकता है। कार्य क्षेत्र की स्थिति तो अच्छी दिखाई दे रही है, लेकिन अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन धीरे चलाएं।

कुंभ

इन लोगों को अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने वाला है। लोग प्रेम संबंधों में है वह आनंदपूर्वक रहेंगे और उनके प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।

मीन

इन जातकों का लंबे समय से रुका हुआ काम अब संपन्न होगा। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। प्रेम तथा संतान की स्थिति मध्य दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मध्यम है, लेकिन थोड़ा ध्यान रखें।

Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। सीजीवाल इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close