यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा..साढ़े पांच लाख रूपये की वसूली..रफ्तार लगाने वालों में हलचल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस प्रशासन ने पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद सभी पुलिस अधिकारी और निरीक्षकों ने नगर निगम क्षेत्रों में नियम की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी और व्यापक कार्रवाई की है।तेज गति के अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया है। बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के अलावा यातायात नियमों की  अनदेखी करने वालों पर जुर्माना भी ठोंका गया है। 
 
         अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित कुमार बघेल ने बताया कि शहर के अन्दर और हाईवे पर नशे की हालत में तेज गति से वाहन चलाने वालों पर बॉडी वाम कैमरे से लैस होकर वाहन विशेष चेकिंग कार्यवाही लगातार की जा रही है। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने, वाहन चलाते मोबाइल पर बात करने, रेड सिग्नल जंपिंग, रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर जुर्माना ठोंका गया है। दुपहिया वाहन से तीन सवारी करने वालों समेत नोपार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने वालों पर भी शिकंजा कसा गया है।
 
      इस दौरान क्रेन के माध्यम से 98 वाहनों को नियम विरुद्ध पार्किंग करते पाए गए वाहनों पर कार्रवाई की गयी। जबकि 45 दुपहिया वाहनों में ” विकल लॉक” की कार्यवाही की गयी है।  विभिन्न धाराओं के तहत सभी पर जुर्माना लगाया गया। जुलाई महीने में कुल 2010  प्रकरण  दर्ज किया गया है। इस दौरान पुलिस ने करीब साढ़े पांच लाख रूपये का पेनाल्टी वसूल किया है।
close