सूदखोर से परेशान पीड़ित ने बताया करूंगा आत्महत्या.. ..एसपी को बताया..साढ़े 3 लाख की ऊधारी पर साढ़े 8 लाख चुकाया..फिर भी आरोपी मांग रहा 5 लाख रूपया..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—कलेक्टर और पुलिस कप्तान कार्यालय पहुंचकर पीड़ित ने सूदखोर से बचाने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि साढ़े तीन लाख रूपये उधार लिया। अब तक दो गुना रूपया दे चुका है। बावजूद इसके सूदखोर कांग्रेस नेता पांच लाख रूपये की मांग कर रहा है। अब उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई दुसरा रास्ता नहीं बचा है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस कप्तान ने एफआईआर दर्ज का आदेश दिया है। साथ ही आश्वासन भी दिया है कि सूदखोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। 
 
                 इंदु चौक जरहाभाठा निवासी भरत गोविन्द ने पुलिस कप्तान और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सूदखोर के खिलाफ शिकायत किया है। पीड़ित ने बताया कि यदुनन्दनगर निवासी अनस खान से जुलाई 2020 में व्यवसाय शुरू करने के लिए दस प्रतिशत व्याज दर पर साढ़े तीन लाख रूपए अलग अलग तारीख में लिया। 
 
                          अपनी लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि अनस खान को अब तक साढ़े तीन रूपयों के एवज में साढे आठ लाख रूपयों से ज्यादा रकम का भुगतान कर चुका है। अनस खान अब पांच लाख रूपयों की मांग कर रहा है।अनस खान रूपया लेने उसके मूल निवासी बेमेतरा भी गया। मामले की जानकारी होने के बाद उसके माता पिता परेशान हैं। 
 
           पीड़ित ने बताया कि अनस खान पांच लाख रूपयों के लिए लगातार दबाव बना रहा है। जमीन बेचकर रूपया तत्काल देने को कहा रहा है। साथ ही बाकी हिसाब किताब बाद में करने को कह रहा है। जबकि उसने एक एक पाई का हिसाब कर दिया है। बावजूद इसके आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसके उसका परिवार काफी परेशान है।
 
                   पीडित ने बताया कि आरोपी खुद को कांग्रेस नेता कहता है। अनस खान के आतंक से उसका जीवन मुश्किल हो गया है। इसलिए पत्नी को मायके और बेटा को अपने माता पिता के यहां छोड़ आया हूं। पीडित भरत गोविन्द ने बताया कि पुलिस कप्तान ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। यदि अनस खान से छुटकारा नहीं मिला तो वह परिवार के साथ आत्महत्या के लिए मजबूर होगा। इसकी सारी जिम्मेदारी सूदखोर की होगी।
 
close