मस्तूरी थाना क्षेत्र में दो अलग अलग कार्रवाई….18 लीटर शराब बरामद….पुलिस ने दांव लगाते 8 जुआरोयों को नगद के साथ पकड़ा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- मस्तूरी पुलिस ने व्यापक अभियान चलाने के दौरान 18 लीटर से अधिक मात्रा में छिपाकर कर रखे गए शराब को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भी दाखिल कराया है। इसके अलावा थाना क्षेत्र के मल्हार पुलिस चौकी ने भी  मुखबीर की सूचना पर ग्राम चौहा में आठ जुआरियों को दांव लगाते रंगे हाथ धर दबोचा है।

18 लीटर से अधिक मात्रा मे शराब जब्त

मस्तूरी पुलिस के अनुसार जानकारी मिली कि ग्राम भोथीडीह लावर स्थित कोंदा केवट अपने घर से अवैध कच्ची महुआ शराब की  बिक्री कर रहा है।  जानकारी के बाद पुलिस ने रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के आंगन से करीब 20 लीटर शराब जब्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दांव लगाते 8 जुआरी पर गिरी गाज

 मल्हार पुलिस चौकी ने जुआ खेलते 8 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नगद समेत बावन पत्ती बरामद किया है। पकड़े गए जुआरियों का नाम ब्रजकिशोर सोनी , सुमिल राय,रविन्द्र निराला, सुखुदास मानिकपुरी, साहिल जोशी, सैलेश जोशी, जगमोहन निराला, निखिल भार्गव  है। सभी आरोपी मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित अलग अलग गांव से हैं।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के विधिवत‌् कार्रवाई  को अंजाम दिया गया है।

close