UP Loksabha Election: 65 लोकसभा सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव

Shri Mi
2 Min Read

UP Loksabha Election। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में 65 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने 15 सीटें गठबंधन को देने को कहा है। गठबंधन न होने की सूरत में 80 सीटों पर सपा अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने बताया कि बुधवार को सपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ।

जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि सपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। साथ ही यूपी का सबसे बड़ा दल है। विधानसभा चुनाव में 35 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त किया है, इसीलिए, 80 में से 65 लोकसभा सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। 15 सीटें दूसरे दलों को देने का काम करेगी।

अगर सपा गठबंधन में नहीं जाएगी तो वह भाजपा को 80 सीटों पर हराने का काम करेगी।

अखिलेश यादव ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तैयारी के साथ अभी से जुट जाएं। यह चुनाव आगे आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी तय करेगा। देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने का यह अंतिम चुनाव होगा।

समाजवादी पीडीए भाजपा के एनडीए को सत्ता से हटाएगा। भाजपा इस चुनाव में समाजवादी पीडीए के सामने कहीं टिक नहीं सकेगी।UP Loksabha Election

उन्होंने कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों और पार्टी के बहादुर और कर्मठ कार्यकर्ताओं के मुकाबले कहीं नहीं टिक पाएगी।

भाजपा सरकार शासन प्रशासन का दुरुपयोग कर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश करेगी। इनके पास गिनाने या दिखाने को अपना कोई काम नहीं है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग कर समाजवादी पार्टी को हराने का काम किया था। बैठक में शिवपाल सिंह यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव समेत तमाम बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।UP Loksabha Election

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close