पहले शहर का सूरत बिगाड़ा…अब घूम घूम कर मांग रहे माफी…भाजपा नेता बताएं…सिवरेज में मरने वालों ने क्या किया था जुर्म

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। जनसम्पर्क अभियान का दौर तेज होता जा रहा है। नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का भी दौर परवान चढ़ता जा रहा है। बिलासपुर में भी भाजपा और कांग्रेस नेता एक दूसरे को आड़े हाथ लेने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधा है।

          नगर विधायक ने कहा कि भाजपा के पन्द्रह साल के कार्यकाल में किसानों और युवाओं का जमकर शोषण हुआ। भाजपा शासन काल में ही बिलासपुर की सूरत के साथ खिलवाड़ किया गया। सिवरेज मे कुल 13 लोगों की मौत हो गयी।  बावजूद इसके किसी भाजपा नेता ने आज तक अपने गुनाहों के लिए माफी नहीं मांगा। लेकिन चुनाव आते ही गली गली में घूमकर माफी मांग रहे हैं। सच्चाई तो यह है कि जनता सिवरेज में मरने वाले बेगुनाहों के लिए भाजपा नेताओं को माफ नहीं करने वाली है।

                  कांग्रेस नेता शैलेष ने नगर निगम के  वार्ड क्रमांक 38 और 39 का भ्रमण किया। लोगों के बीच पहुंचकर जीत का आशीर्वाद मांगा है। इस दौारन शैलेष ने भाजपा प्रत्याशी पर जमकर निशाना भी साधा। कांग्रेस प्रत्याशी ने जनता को सिवरेज के दर्द का अहसास कराया। साथ ही सिवरेज में 13 लोगों की असमय मौत के लिए भाजपा नेता को जिम्मेदार ठहराया। शैलेष ने कहा कि भाजपा नेता संवेदनाहीन है। अभी तक ना तो पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जाहिर किया है… और ना ही आम जनता को सिवनरेज से होने वाली परेशानियों का ही अहसास है। जब चुनाव का समय आया तो हाथ जोड़कर शहर वासियों से माफी मांग रहे हैं।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       इस दौरानर शैलेष पाण्डेय ने टिकरापारा में सिवरेज में बुजुर्ग और एक संजू नामक के युवा की मौत का भी जिक्र किया।  उन्होने कहा कि आज भी संजू का परिवार वाले अपने लाड़ले की मौत का जख्म सीने में दबाकर जीने को मजबूर है। जनता ने फैसला कर लिया है कि अब बिलासपुर की पहचान को खोदापुर..हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। ना ही किसी दूसरे संजू की मौत को दुहराने दिया जाएगा।

शैलेष ने कहा कि जनता को अच्छी तरह से अहसास है कि भाजपा सरकार ने सिवरेज में हजारों करोड़ों रूपयों का घोटाला किया है। साजिश के तहत संस्कारधानी बिलासपुर की सूरत को बिगाड़ने का ष़ड़यंत्र भाजपा नेताओं ने किया है। एक बृहत नगर निगम को सकरी, सिरगिट्टी नगर पंचायत और तिफरा नगरपालिका में बांट दिया। ताकि बिलासपुर को विकास से दूर रखा जाए।

close