स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुख्य परीक्षा की आंसर-की जारी

Shri Mi
2 Min Read

UPSSSC Health Worker Mains Answer Key 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 मई 2022 को किया गया था।बता दें कि प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 12 मई 2022 तक प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 9212 पदों पर भर्तियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

UPSSSC Health Worker Mains Answer Key 2022 How to Check: ऐसे चेक करें आंसर-की
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए विज्ञापन संख्या- 02-परीक्षा/2021, स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0 प0/2021)/01 की लिखित परीक्षा की 3.उत्तर कुंजी देखने व उत्तर कुंजी के सापेक्ष आपत्ति दर्ज करने के लिए यहां क्लिक करें।
4.अब पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
5.आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close