कांग्रेसियों ने किया गिरफ्तारी का विरोध ..साय के बयान पर विजय का वार..इशारे पर मार रहे दण्ड…पाण्डेय ने कहा..बोलने के काबिल नहीं

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—दिल्ली में मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी और राहुल गांधी को ईडी में बुलाए जाने के विरोध में आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने एक साथ नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया। बांह में काली पट्टी बांधकर केन्द्र सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस के सभी विधायक समेत पदाधिकारियों ने रैली निकालकर ना केवल गिरफ्तारी का विरोध किया। कलेक्टर कार्यालय के सामने बैठकर रामधुन भी गाया। और राज्यपाल, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया।
गिऱफ्तारी का विरोध
                       दिल्ली में राहुल गांधी को ईडी में बुलावा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज कांग्रेस नेताओं ने जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में नेहरू चौक में प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी और भाषणबाजी के बाद जिले के सभी विधायक और दिग्गज कांग्रेसी समेत पदाधिकारियों ने रैली में भाग लिया। कलेक्टर की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को गिरफ्तारी के विरोध में राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया। 
उन्हें भी भेजा जाएगा ई़डी से नोटिस
           जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास शहीदों से जुड़ा है। कांग्रेस नेता डरने वाले नहीं है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गिरफ्तार कर भाजपा ने हमे ललकारा है। इसका बदला लिया जाएगा। राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि हम भ्रष्टाचार से डरने वाले नहीं है। भाजपा तैयार रहे उन्हें भी एक दिन ई़ड़ी कार्यालय से नोटिस भेजा जाएगा।
मोदी कहे..उठ तो उठ जाएंगे
               विजय केशरवानी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर कहा..उनके बारे में क्या कहें…उन्हें मोदी कहेंगे उठ तो उठ जाएंगे…मोदी कहेंगे बैठ तो बैठ जाएंगे। मोदी के खिलाफ भाजपा में किसी को बोलने की हिम्मत नही है। युवा परेशान है..ट्रेन बन्द है..महंगाई चरम पर है..देश में हिंसा जोरों पर है। लेकिन साय जैसे नेता कुछ नहीं बोलेंगे।
डरवाने के लिए भेजा सम्मन
                         शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बताया कि जो भी मोदी और शाह के कुशासन के खिलाफ आवाज उठाते हैं..उन्हें परेशान किया जाता है। जब राहुल गांधी ने कहा कि ना मैं भ्रष्टाचार करता और ना ही भ्रष्टाचारियों से डरता हूं। इसके ठीक तीन दिन बाद मोदी और शाह के इशारे पर ई़़डी ने राहुल गांधी को सम्मन भेज दिया। 
साय की हिम्मत ही नहीं
                        मख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर साय के बयान पर विजय पाण्डेय ने कहा कि दमनकारी पार्टी के अध्यक्ष को बोलने की हिम्मत नहीं है। साय को तो जुबान ही नहीं है। ना ही इनकी स्थिति ही है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ बोल सके।
ओपी से उम्मीद नहीं
           विजय पाण्डेय ने कहा कि ओपी चौधरी ने पुराना विडिया शेयर कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ा है। इसलिए एफआईआर दर्ज किया गया। एक आईएएस से ऐसी उम्मीद बिलकुल नहीं थी। ओपी चौधरी ने भाजपा नेताओं के इशारे पर जबरदस्ती भ्रष्टाचार थोपा है। इसलिए एफआईआर दर्ज हुआ है।
साय की चला चली की बेला
                शहर अध्यक्ष ने बताया कि इस समय विष्णुदेव साय की पार्टी में कुछ चल नहीं रही है। उन्हें ना तो दिल्ली में कोई पूछ रहा है। और ना ही प्रदेश में ही। खबर है कि दो एक महीने में जल्द ही उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया जाएगा। कोई नया अध्यक्ष बनने वाला है। इसलिए चला चली के बेला में कुछ भी बोल रहे हैं।

दिग्गज नेता मौजूद-

Join Our WhatsApp Group Join Now

           नगर विधायक शैलेष पाण्डेय, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, अकलतरा पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, अरविन्द शुक्ला, गोपाल दुबे, राजेन्द्र डब्बू साहू, राजेन्द्र शुक्ला, आशीष सिंह,अर्जुन तिवारी समेत कई दिग्गज कांग्रेसी ने पूरे कार्यक्रम में ना केवल बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बल्कि केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश भी जाहिर किया।

close