VIDEO: भरोसा यात्रा में बोले विधायक,BJP नेताओं को सहना ही होगा, बताएं उन्हें क्यों नहीं पसंद विकास

Shri Mi
4 Min Read

बिलासपुर। बिलासपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज शहर के चौक चौराहा और गलियों में जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने भरोसा यात्रा निकालकर जनता का भरोसा जीतने का प्रयास किया। इस दौरान नगर विधायक समेत निगम सभापति जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पांडे समेत जिले के दिग्गज नेताओं ने भरोसा यात्रा में शामिल होकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को जनता के सामने रखा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस की भरोसा यात्रा देवकीनंदन चौक से शुरू होकर संतोष भवन चौक, सिम्स चौक, करोना चौक, मानसरोवर चौक, गोल बाजार, सदर बाजार से होकर गांधी चौक पहुंची।

कांग्रेस नेताओं ने गांधी चौक पर पहुंचे कर नुक्कड़ सभा को संबोधित भी किया। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेमन की अगुवाई युवा कांग्रेसियों ने मोटरसाइकल रैली निकालकर शहरवासियों को भूपेश है तो मुमकिन है का भरोसा दिलाया।

इसके पहले वरिष्ठ नेताओं ने महात्मा गांधी को फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन भेंट किया। नुक्कड़ सभा को जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश शर्मा, निगम सभापति शेख नसरुद्दीन, नगर विधायक शैलेश पांडे समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भूपेश सरकार की उपलब्धियां को सबके सामने रखा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भूपेश सरकार ने किसानों के साथ न्याय किया। धान का समर्थन मूल्य ढाई हजार कर दिया। इस बार कांग्रेस सरकार ने किसानों का धान 2640 रुपए में खरीदने का एलान की है। कांग्रेसियों ने कहा कि भूपेश बघेल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के वेतन में वृद्धि कर मातृ शक्ति का सम्मान किया है।

बिलासपुर नगर के विकास को लेकर भूपेश सरकार ने हमेशा सकारात्मक कदम उठाया है। नगर निगम सीमा का विस्तार भूपेश सरकार ने ही किया। बिलासपुर को देश के मानचित्र में हवाई सेवा को जोड़ने का काम भी भूपेश सरकार ने ही किया। 15 साल का कुशासन खत्म कर भूपेश सरकार ने बिलासपुर नगर का तेजी से विकास किया है। अरपा पर दो महत्वपूर्ण बैराज बनाकर भूपेश सरकार ने बिलासपुर की जनता को बहुत बड़ा तोहफा दिया है।

इस दौरान नगर विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि 15 साल में बिलासपुर को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने खोदापुर बनाकर रख दिया। शहर की जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर थी। लेकिन आज शहर में न केवल अमन चैन है । बल्कि कृत्रिम रूप से उत्पन्न की गई समस्याओं से भी दूर है।

भारतीय जनता पार्टी का नारा अब नहीं साहिबो, बदल के रहीबो के सवाल पर शैलेश पांडे ने कहा कि जुमलेबाजों के लिए मेरे पास कोई जवाब नहीं है।

जुमलेबाजो को काम ही है फिल्मी डायलॉग बोलना। सवाल उठता है कि काबर नहीं सहिबो, क्या आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ,सहायिकाओ को बढ़ाकर दिया गया मानदेय भाजपा को पसंद नही है। क्या बीजेपी को एयरपोर्ट के विकास सहन नही हो रहा है। भाजपा को क्यों अरपा का विकास पसंद नही है।

शायद भाजपा को खोदापुर पसंद है । लेकिन जनता को नहीं। इसलिए भाजपा नेताओं को बिलासपुर का विकास सहना ही पड़ेगा।भाजपा नेताओं की तकलीफ को समझ सकता हू।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close