करने गया चोरी…फिर..आरोपी अपनी निशानी छोड़कर भागा…पुलिस ने स्कूटी जब्त कर दोनों..बदमाशों को ऐसे खोजा निकाला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में चोरी का नया मामला सामने आया है। आरोपी चोरी तो कुछ नहीं किया लेकिन पीडिड के घर के सामने अपना स्कूटर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कूटर जब्त करने के बाद फरार दोनो आरोपिोयं को भी धर दबोचा है। दोने के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380, 34 का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों का नाम लक्की यादव और आशीष केवट है।  लक्की शारदा मंदिर सिरगिट्टी और आशीष केवट बिरगाव ठाकुरदेव मुंगेली का निवासी है।

 कोरमी निवासी सुकृता लोनिया ने 28 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि 27 अक्टूबर 2023 की रात्रि 11.30 बजे के आस पास एक व्यक्ति घर मे घुसा। आहट पाते ही जग गयी। आवाज देेने पर अज्ञात चोर ने उसे धक्का मारा और भाग गया। आरोपी का पीछा करते पति घर से बाहर आए। इस दौारन पति ने देखा कि घर के बाहर एक स्कूटी क्रमांक सीजी10बीके 6880 खडी है।

 पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद स्कूटी को जब्त किया। छानबीन के दौरान आरटीओ से जानकारी मिली कि स्कूटी के मालिक का ना्म लक्की यादव है। लक्की शारदा मंदिर के पास नयापारा सिरगिट्टी का रहने वाला है। पतासाजी कर वाहन मालिक को पकड़ा गया।  पूछताछ करने पर लक्की ने बताया कि अपने साथी छोटू केवट के साथ कोरमी आम्रपाली गार्डन स्थित एक मकान में धावा बोला। लेकिन घर मालकिन की आहट पाकर भग गया। जल्दबाजी में स्कूटी को भी छोड़ दिया। गिरफ्तारी के बाद दोनो आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।

close