तलवार और फरसा के साथ 2 गिरफ्तार,,,आरोपियों ने किया सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास,,,फरारियो की तलाश

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर,,,धार्मिक विद्वेष फैलाने की कोशिश करने वालों पर बिलासपुर पुलिस ने प्रहार किया है। सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र  में  हंगामा मचाने और वातावरण खराब करने के जुर्म में तलवार लहराते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सरकंडा पुलिस ने बिना अनुमति डीजे बजाने और अभद्र गाना बजाने वालो पर एक्शन लिया है।  पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कारवाई के दौरान घातक हथियार भी बरामद किया है।

पुलिस ने तत्काल कार्यवाही के दौरान मौके से भाग रहे दो बदमाशो को घेराबंदी करके पकड़ा।पूछताछ में पाया गया कि एक धर्म विशेष का आयोजन को  बदनाम करने की नियत से डीजे बजाने और हंगामा का प्रयास किया। दोनो आरोपियों से फरसा और तलवार बरामद किया गया। पुलिस के दोनो आरोपियों का नाम ईसब और जाबाज अली है। इसके अलावा अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

close