कांग्रेस नेता को पकड़ने पर ईनाम पांच हजार….पुलिस कप्तान ने जारी किया आदेश…छापामारी के बाद भी नहीं आया हाथ

Editor

बिलासपुर—पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने आदेश जारी कर फरार कांग्रेस नेता को पकड़ने वाले या सूचना देने वाले को ईनाम पांच हजार देने का एलान किया है। आदेश में बताया गया कि मुखबीर की सूचना पर अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला गया। बाजजूद इसके आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। तमाम परिस्थितियों को देखते हुए

 पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने आदेश जारी कर फरार कांग्रेस नेता की सूचना देने या पकड़वाने वाले को ईनाम देने का एलान किया है। आदेश में बताया गया है कि सरकण्डा थाना क्षेत्र स्थित चांटीडीह में कुछ महीने पहले रज्जब अली ने जमीन विवाद में सुसाइड करने से पहले कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन और अकबर खान पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पूर्व पार्षद और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

अपराध दर्ज होने के बाद दोनो आरोपी फरार चल रहे थे। पिछले कुिछ दिनों पहले ही सरकन्डा थाना प्रभारी रोशन आहुजा ने मुखबीर की सूचना पर अकबर खान को यदुनन्दननगर मे धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान अकबर बुर्का पहनकर भागने की कोशिश करते पकड़ा गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि कुछ मिनटों की देरी होने से तैयब हुसैन भागने में कामयाब रहा। इसके बाद तैयब हुसैन की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

मामले में पुलिस कप्तान ने शनिवार को आदेश जारी कर बताया कि तैयाब के खिलाफ सिविल लाइन और सरकन्डा थाना में आईपीसी की धारा 306, 34294, 506, 451, 34 के तहत अपराध दर्ज है। मसानगंज निवासी तैय्यब हुसैन के ठिकाने पर 15 अप्रैल 2024 को धावा बोला गया। लेकिन हाथ नहीं आया। इसी दौरान जानकारी मिली कि तैयब किराए के मकान में अपने दूसरे घर कुम्हारपारा में छिपकर रह रहा है। पुलिस ने 25 अप्रैल 2024 को भारती नगर स्थित मकान में धावा बोला। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।इसके अलावा भी पुलिस ने संभावित स्थानों में दबिश दिया है।

पुलिस कप्तान कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80 – (ए) के तहत आरोपी के बारे में सूचना देने या गिरफ्तारी करवाने वाले को 5,000 रूपए ईनाम दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस का सहयोग करने वालों की जानकारी को गुप्त भी रखा जाएगा।

 जानकारी देते चलें कि तैयब हुसैन वर्तमान समय में प्रदेश कांग्रेस सचिव की जिम्मेदारी में है। साथ ही संघठन ने उन्हें चुनाव प्रचार अभियान में मास्टर ट्रेनर भी बनाया है।

close