कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह पार्टी से बर्खास्त,,, 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता खत्म,,,पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश संयुक्त महामंत्री रघुवीर सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मिल्किन सिंह गेदु  के हस्ताक्षर से जारी निष्कासन आदेश से  प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री राघवेंद्र सिंह ठाकुर को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित  कर दिया है।

आदेश में बताया गया है कि राघवेंद्र सिंह ठाकुर को पार्टी संगठन के खिलाफ अवैध गतिविधियों में शामिल होना पाया गया है। जांच पड़ताल के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन ने राघवेंद्र सिंह को पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

निष्कासन आदेश में जिक्र किया गया है कि राघवेंद्र सिंह का निष्कासन प्राथमिक सदस्यता खत्म करने के साथ ही 6 वर्षों के लिए होगा ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की माने तो राघवेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी संगठन के खिलाफ अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

close