मूशा शरीफ दान पेटी का तोड़ा ताला…फरार आरोपी दोनो टिकरापारा,सिरगिट्टी से गिरफ्तार…नगद के साथ स्कूटी बरामद

Editor

बिलासपुर—-दान पेटी का ताला तोड़कर हाथ साफ करने के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्से से नगद रकम समेत पुलिस ने एक स्कूटी भी बरामद किया है। रतनपुर से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने मूसा शरीफ दरगाह जूनाशहर की दान पेटी पर हाथ साफ किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टिकरापारा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

      रतनपुर पुलिस के अनुसार करैहापारा निवासी मिर्जा असरफ बेग ने रिपोर्ट कराया कि, हजरत मूसा शरीफ दरगाह जूनाशहर रतनपुर में दान पेटी रखा होता है। दान पेटी को साल में सिर्फ दो बार उर्स के पहले और बाद में खोला जाता है। हर बार दानपेटी से हजारों रूपये मिलते हैं। 2 मई 2024 की रात्रि दो अज्ञात व्यक्ति दीवाल फांदकर दरगाह में प्रवेश किए। दान पेटी का ताला तोड़कर आरोपियों ने रूपयों पर हाथ साफ किया। इसके बाद खाली पेटी छोड़कर फरार हो गए।

अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पडताल अभियान चलाया। घटना स्थल में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार दो आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम राहुल उर्फ रघुबीर गोस्वामी और विनय लहरे है। टिकरापारा से राहुल और सिरगिट्टी से विनय को पकड़कर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दानपेटी में करीब दस हजार रपये निकालकर दोनो ने आपस में बांटा और खर्च किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों से 510 रूपये जब्त किए। चोरी के दौरान उपयोग किए स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

close