क्या सच..क्या झूठ..थाना घुसकर आत्मदाह की घटना ने अब पकड़ी आग..अब हो रही सफाई

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- खुद को आग के हवाले कर युवक सिविल लाइन थाने में घुस गया। इस घटना के बाद पुलिस में खलबली मच गयी। पुलिस का कहना है कि युवक आदतन नशेड़ी है। नशे की हालत में कभी जहर का भी सेवन किया था। तो कभी खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का भी प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक पर थाने में छेड़छाड़ का अपराध दर्ज है।सकरी और कोटा में भी एफआईआर दर्ज है। 
 
                 सिविल लाइन पुलिस थाना में एक युवक खुद पर आग लगाकर घुस गया। घटना के बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गयी। आग लगाकर थाना में घुसने वाले युवक का नाम जानू उर्फ समीर खान  है। आरोपी दीनदयाल मंगला का रहने वाला है।
 
           पुलिस के अनुसार 4-5 जनवरी की मध्य रात्रि आरोपी अपने भाई के साथ सिविल लाइन थाना गेट के सामने खुद पर आग लगया। इसके बाद दौड़ते हुए थाना परिसर में प्रवेश किया। दौड़ते हुए सीसीटीएनएस. कक्ष के अंदर घुसा और जमीन पर लेट गया।
 
      सिविल लाइन पुलिस के अनुसार थाना स्टाफ ने किसी तरह आग को बुझाया। प्राथमिक उपचार के लिए सिम्स में दाखिल कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानू ने एक सुसाईट नोट भी लिाखा है। सुसाइड नोट में बताया गया है कि वह पिछले चार पांच साल से एक लडकी से प्यार करता है। लडकी को 1 लाख 80 हजार दिया है। मांगने पर पैसा वापस नहीं कर रही है। परेशान होकर जहर का सेवन किया। तात्कालीन समय लड़की के परिजनों ने सिम्स में भर्ती कराया था।
 
                    जांच पड़ताल के दौरान बात सामने आयी कि इलाज के दौरान जानू खुद को खत्म करने सिम्स की बिल्डिंग से कूदने का प्रयास किया। इसी दौरान उसे बचाया गया। इसके बाद जानू को मनोरोग विभाग में भर्ती कराया गया था।
 
                    पुलिस के अनुसार तात्कालीन समय समीर खान का बयान भी दर्ज किया गया था। इसके पहले भी समीर उर्फ जानू खान  और भाई सादिक खान ने अपने शरीर को काटकर चोट पहुंचा चुके हैं। समीर खान नशे की हालत में कुछ भी अप्रिय घटना को अंजाम देता रहा।
 
       सुसाइ़ड नोट के आधार पर लडकी से पूछताछ की गयी है। लड़की ने बताया कि वह माँ बाप की अकेली औलाद है। पिता का देहांत हो चुका है। 4 साल पहले समीर के सम्पर्क में आयी। बाद में जानकारी मिली कि जानू शादी शुदा है। समीर खान अलग अलग समय में 3-4 लाख रूपए ले चुका है। जिसे बुलेट वाहन से चलता था उसे भी खरीदकर दी है। बुलेटे मेरे मामा के नाम पर है। बुलेट का मासिक किश्त भीू चुकाती है।
 
                   लड़की ने अपने बयान में बताया कि 13 अक्टूबर 2019 को थाना सिविल लाईन में समीर के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कराई है। अपराध दर्ज किए जाने के बाद समीर खान ने  रिपोर्ट वापस कराने दबाव बनाया। और फंसाने के लिए 14 अक्टूबर 2019 को जहर खाया लिया था। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close