जब नाराज सीएम ने लगााई सवालों की झड़ी..भाजपा नेताओं पर उतारा गुस्सा ..पूछा कहां है 20 साल का विकास..क्यों रखा गया मरवाही को सुविधाओं से दूर..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
जीपीएम...मरवाही विधान सभा उपचुनाव के कोडगार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होने कहा कि भाजपा नेता विकास की गिनती गिनवा रहे है। लेकिन यहा तो 20 सालों का विकास कही नजर नही आ रहा है। मरवाही की जनता के साथ छल किया गया है। छोटे छोटे काम के लिए लोग परेशान है। यदि विकास ऐसा होता है तो मरवाही की जनता को ऐसा विकास नहीं चाहिए। सीएम ने कहा मरवाही विकास की कड़ी से टूटकर अलग हो गया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नया जिला का गठन किया गया है। अब जिला का विकास उसी के अनुसार होगा।
 
                कोडगार मुरमुर में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने आमसभा को संबोधित किया। उन्होने इस दौरान भाजपा के विकास वाद पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर मरवाही की जनता को विकास की मूलभूत सुविधाओं से दूर क्यों रखा गया। भाजपा नेता कहते हैं कि विकास किया है। आकर बताएं कि 20 साल का विकास नजर क्यों नही आ रहा है।
 
                  अच्छी खासी संख्या में सीएम को सुनने पहुंचे ग्रामीणों को भूपेश बघेल ने कहा कि नया जिला बन गया है। विकास के लिए अरबों रूपए का एलान किया गया है। अब विकास कैसे होता है जल्द ही नजर आने लगेगा। भाषण के दौरान आमसभा के बीच से ग्रामीणों ने नया जिला बनाए जाने को लेकर समर्थन में जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया।
 
                आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस प्रत्यासी डॉक्टर के के ध्रुव को जिताने का लिए सभी ग्रामवासियों से अपील की। मुख्यमंत्री की अपील का आमसभा में मौजूद ग्रामीणों नेे हाथ उठाकर डॉ.ध्रुव को जिताने का वादा किया।
 
                             मुख्यमंत्री से पहले को़डगार आमसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,प्रभारी मंत्री  जयसिंह अग्रवाल,सांसद ज्योत्सना महंत,आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भी संबोधित किया। 
 
       कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और जीपीएम संग़ठन प्रभारी अटल श्रीवास्तव ने जमकर पसीना बहाया। स्थानीय नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय दोनों नेताओं के साथ संगठन के एक एक कार्यकर्ताओं को दिया।
 
               कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से पेंड्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  प्रशांत श्रीवास, बिलासपुर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष  धर्मेश शर्मा,बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला और  पेंड्रा के पूर्व पार्षद  अंसर जुंजानि की अहम भूमिका रही।
close