पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Shri Mi
1 Min Read

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रिश्ते का विरोध करने पर अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 29 मई 2023 को गागलहेड़ी थाना अंतर्गत चौरादेव गांव के पास जंगल में अज्ञात शव की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया था। जिसकी बाद में पहचान सन्नी के रूप मे हुई थी।

एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान हमें पता चला कि मंजू (सन्नी की पत्नी) और उसके प्रेमी अजय ने 28 मई 2023 को सन्नी की हत्या कर शव को जंगल में एक खेत में फेंक दिया था।

एएसपी ने आगे कहा कि आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने सन्नी की हत्या की, क्योंकि वह उनके रिश्ते के खिलाफ था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close